इस 50 वर्षीय अभिनेता की पत्नी लगी बेहद खूबसूरत, हूबहू सोनाक्षी सिन्हा का लुक किया कॉपी

नमस्कार दोस्तों, हमारे चैनल पर आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, फैशन और स्टाइल की दुनिया किसी समंदर से कम नहीं, बल्कि कहीं ज्यादा विशाल है। हर शख्सियत का अपना अलग लुक और स्टाइल होता है इसमें कोई नई बात नहीं है लेकिन जब दो प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज का लुक बिल्कुल एक जैसा हो तो चर्चा होनी स्वाभाविक है। आज हम बात कर रहे हैं अभिनेता बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल की। तान्या खुद अभिनेत्री नहीं है लेकिन बॉलीवुड के प्रभावशाली परिवार से होने के कारण वो फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Third party image reference
तान्या अक्सर पार्टी और स्पेशल ओकेजन पर अपने पति बॉबी के साथ नजर आती हैं। दो बेटों की मां तान्या काफी सुंदर और फिट नजर आती है। हाल ही में बच्चन परिवार द्वारा आयोजित की गई दीवाली पार्टी में भी तान्या नजर आईं। पिंक कलर की साड़ी में तान्या बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

Third party image reference
तान्या की ड्रेस और लुक सोनाक्षी सिन्हा के अवतार से बेहद मिलता जुलता है। एक जैसी साड़ी, हेयर स्टाइल और ज्वेलरी में तान्या और सोनाक्षी के बीच तुलना की जाए तो दोनों एक से बढ़कर एक लग रही हैं। सोनाक्षी अक्सर पार्टी में इंडियन वियर और साड़ियां पहनना पसंद करती है।

Third party image reference
सोनाक्षी ने ये साड़ी हाल ही में रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी पर पहनी थी। इस पार्टी की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सलमान और सोनाक्षी को एक फ्रेम में देखकर आप को चुलबुल पांडे और रज्जो कि याद जरूर आई होगी।

Third party image reference
बता दें कि तान्या पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर और इंटीरियर डिजाइनर हैं। बॉलीवुड फिल्मों जुर्म, नन्हे जैसलमेर आदि के लिए उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइन किए है। देओल दंपति के दो बेटे आर्यमान और धरम हैं जिनकी उम्र 19 और 15 वर्ष है। वर्ष 1996 में बॉबी के साथ तान्या ने प्रेम विवाह किया था। अपने पति और बच्चों की देखभाल के साथ तान्या सफल बिजनेस वुमन हैं, उनका अपना डिजाइन आउटलेट द गुड अर्थ मुंबई में काफी फेमस है।
फ्रेंड्स, आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया फॉलो का बटन जरूर दबाएं।
इस 50 वर्षीय अभिनेता की पत्नी लगी बेहद खूबसूरत, हूबहू सोनाक्षी सिन्हा का लुक किया कॉपी इस 50 वर्षीय अभिनेता की पत्नी लगी बेहद खूबसूरत, हूबहू सोनाक्षी सिन्हा का लुक किया कॉपी Reviewed by Realpost today on December 10, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.