आज के समय में मोटापा लगभग हर इंसान के लिए एक समस्या बनता नजर आ रहा हैं। जिसके चलते इंसान कई दवाइयों का सेवन करता है और मेहनत करता हैं। लेकिन फिर भी कुछ असर नहीं होता है तो ऑपरेशन की नौबत आ जाती हैं। इसी मोटापा कम करने के लिए आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां मोटापा कम करने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाते हैं। इस जगह पर मोटापा कम करने के लिए लोग न तो डाइट चार्ट फॉलो करते हैं और न ही वर्कआउट, बल्कि वह लोग शरीर पर आग लगाकर मोटापा कम करते हैं।
आज हम आपको चीन के मोटापा कम करने वाले इलाज के बारे में बताने जा रहें है। चीन में रहने वाला 11 साल का ली हैंग ‘प्रेडर विली सिंड्रोम’ नाम की बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी के कारण उसका वजन करीब 147 किलो बढ़ गया है। इस बीमारी में इंसान जितना खाता है उसका वजन उतना ही बढ़ता चला जाता है। अब इस बच्चे का वजन इतना बढ़ गया है कि उसे कम करने के लिए डॉक्टर्स कई तरीके अपना रहे हैं। ली का वजन कम करने के लिए डॉक्टर्स ‘हुओ लियो’ नाम के ट्रीटमेंट कर रहे है। इस ट्रीटमेंट में शरीर पर आग लगाकर फैट को जलाया जाता है। चीन में यह ट्रीटमेंट आम है।
इस ट्रीटमेंट से वजन कम करने के लिए पहले व्यक्ति के शरीर पर गीला टॉवल रखा जाता है। इसके बाद उस पर आग लगा दी जाती है। ऐसा करने से शरीर का फैट कम होता है। इस ट्रीटमेंट को करने से कुछ महीनों में ही काफी हद तक चर्बी कम की जा सकती है।
यहां पर मोटापा कम करने के लिए शरीर पर लगाई जाती है आग
Reviewed by Realpost today
on
December 14, 2019
Rating:
