साउथ की इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे अजय, इस बड़ी फिल्म से करेगी बॉलीवुड में डेब्यू

मनोरंजन के मामले में आज बॉलीवुड इंडस्ट्री एक बहुत बड़ा क्षेत्र बन चुकी है । यही वजह है कि इस साउथ फिल्मों की अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा रखती है । काजल अग्रवाल, तमन्ना भाटिया जैसी कई अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करके सफलता के झंडे गाड़े हैं । अब इस कड़ी में एक और साउथ इंडियन एक्ट्रेस का नाम जुड़ने जा रहा है और वह और कोई नहीं बल्कि कीर्ति सुरेश है। वह जल्द ही बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म से डेब्यू करने जा रही है ।

Third party image reference

इस फिल्म से करेगी डेब्यू

आपको बता दें कि हाल ही में ऑफिशल अनाउंसमेंट किया गया है की कीर्ति सुरेश अजय देवगन के साथ अद्भुत फुटबॉल प्लेयर अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म में नजर आने वाली है और इस फिल्म का नाम 'मैदान' रखा गया है । कुछ दिनों पहले अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैदान फिल्म के पोस्टल शेयर किए थे जिसे दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया गया था । बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा द्वारा किया जा रहा है जो कि इससे पहले 'बधाई हो' जैसी शानदार फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं । बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुण जॉय सेनगुप्ता जैसे प्रोडूसर मैदान को मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं ।

Third party image reference
रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म साल 2020 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है । हालांकि अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है इस नई जोड़ी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि कीर्ति सुरेश साउथ की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री मानी जाती है इन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है, लेकिन यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है ।

Third party image reference
कीर्ति सुरेश अपनी मासूमियत के लिए जानी जाती है और वह दिखने में हद से ज्यादा मासूम है, इनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है । अब देखना यह होगा कि साउथ की तरह इनको बॉलीवुड में लोग देखना पसंद करते हैं या नहीं ।

Third party image reference

दोस्तों, वैसे क्या आप कीर्ति सुरेश को बॉलीवुड में देखना पसंद करेंगे ? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए, धन्यवाद ।

साउथ की इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे अजय, इस बड़ी फिल्म से करेगी बॉलीवुड में डेब्यू साउथ की इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे अजय, इस बड़ी फिल्म से करेगी बॉलीवुड में डेब्यू Reviewed by Realpost today on December 04, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.