जब अक्षय कुमार ने तोहफे में दिया पत्नी को प्याज का इयरिंग, देखकर हैरान रह गई टविंकल

अक्षय कुमार बॉलीवुड के मशहुर अभिनेताओं से एक है। वो अक्सर किसी ना किसी चीज को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक है। इस जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते है। वैसे तो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी किसी न किसी खबर के साथ सुर्खियों में कभी न कभी आ ही जाती है। वही इसी बीच ऐसी ही एक और खबर सामने आई है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।

जो तस्वीर ट्विंकल खन्ना ने शेयर की है वो चीज अक्षय कुमार ने उनको गिफ्ट दी है। जी हां, अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना प्याज के इयररिंग्स गिफ्ट किए हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार को थैंक्स कहा है। साथ ही ट्विंकल ने इसकी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि कभी-कभी ये छोटी और साधारण चीजें भी आपका दिल जीत लेती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे पार्टनर द कपिल शर्मा शो से वापस आए और कहा कि ये झुमके मैं करीना को दिखा रहा था, लेकिन मुझे लगा कि वो ज्यादा प्रभावित नहीं हुई होंगी, लेकिन मुझे लगा कि तुम्हें ये पसंद आएंगे, इसलिए मैं ये तुम्हारे लिए लाया हूं।

ट्विंकल खन्ना द्वारा शेयर की की इस फोटो पर अब तक काफी सारे लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस भी कमेंट्स कर अपनी हंसी मजाक वाली प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। ये बात तो हर कोई जानता है कि अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को ये गिफ्ट क्यों दिया होगा। दरअसल, भारत में प्याज के दाम इस कदर बढ़ गए थे कि आम लोगों के खाने का जायका और बजट दोनों ही बिगाड़ दिया था। देश के कई हिस्सों में 200 रुपये प्रति किलो तक प्याज बिका, लेकिन धीरे-धीरे अब इसका दाम गिरने लगा है, जो 100 रुपये तक आ गया है।

वहीं अगर अक्षय कुमार के काम की बात की जाए तो, अक्षय कुमार को आखिरी बार हाउसफुल 4 में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के बाद ही अक्षय कुमार गुड न्यूज लेकर आ रहे है। फिल्म गुड न्यूज इसी महीने 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका में नजर आने वाले है।

इसके अलावा अक्षय कुमार जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। अक्षय कुमार के पास कई फिल्में पाइपलाइन में लगी है। इनमें गुड न्यूज, पृथ्वीराज चौहान, सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब, बेल बॉटम, बच्चन पांडे जैसी ही कई फिल्में शामिल है। इसके साथ ही अक्षय एक फिल्म में प्रधामंत्री के सुरक्षा सलहाकार अजीत डोभाल का किरदार निभा सकते हैं।
जब अक्षय कुमार ने तोहफे में दिया पत्नी को प्याज का इयरिंग, देखकर हैरान रह गई टविंकल जब अक्षय कुमार ने तोहफे में दिया पत्नी को प्याज का इयरिंग, देखकर हैरान रह गई टविंकल Reviewed by Realpost today on December 16, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.