अगर अच्छे बाल चाहते हैं तो बचें इन गलतियों से, जो आप रोज करते हैं

स्वागत है आपका हमारी इस पोस्ट पर दोस्तों, जैसा कि हम हमेशा कहते हैं कि बाल हमारे सर का ताज होते हैं अतः उनकी केयर बहुत ज्यादा जरूरी होती है। कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो हमारे बालों के झड़ने- टूटने एवं कमजोर होने का मुख्य कारण होती हैं। आज की कड़ी में हम उन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप करते हैं तो बदल दीजिए ताकि आपके बाल मजबूत,घने, मुलायम और चमकदार हो जायें। आइए देखते हैं-
1. अच्छे ब्रांड के शैम्पू का चयन करना- सबसे पहले तो बालों के लिए अच्छे ब्रांड के शैंपू और कंडीशनर का चयन करें। कई बार होता क्या है कि हम शुरुआत से एक तरह का ब्रांड यूज़ करते चले आते हैं जोकि हमारे बालों के लिए हानिकारक होता है अतः बालों के लिए अच्छे शैंपू का चयन करें जिनमें न तो केमिकल हो ना तो पैराफिन। यह हर्बल हो तो ज्यादा अच्छा है।

Third party image reference


2. बालों के हिसाब से शैम्पू लेना- शैंपू लेते समय कोशिश करें कि आप अपने बालों के हिसाब से शैंपू लें। जैसे कि आपके बाल ऑयली हैं या ड्राई हैं सीधे हैं या घुंघराले हैं आदि।

google search
3. शैम्पू का नियमित प्रयोग- अपने बालों में रोज शैंपू ना करें ज्यादा से ज्यादा हफ्ते में दो से तीन बार शैंपू करें क्योंकि रोज बालों में शैंपू करने से वह रूखे और बेजान हो जाते हैं तथा झड़ने लगते हैं।

Third party image reference
4. ज़ोर से मसाज करना- बालों में जोर से मसाज ना करें इससे बाल खराब होते हैं और झड़ने लगते हैं शैंपू लगाने के बाद उंगलियों से धीरे-धीरे बालों को मसाज करें।

google search
5. गर्म पानी का इस्तेमाल- ज्यादा गर्म पानी से सिर को मत धुलें इससे बाल खराब हो जाते हैं।

Third party image reference
6. कंडीशनर का प्रयोग- शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर करें। ज्यादातर लोगों को यह आदत नहीं होती कि वह शैंपू के बाद कंडीशनर करें जो कि उनके लिए बेहद ही नुकसानदेह होता है। बाल भले ही न हो फिर भी आपको कंडीशनर करना चाहिए इससे बाल अच्छे से सुलझते हैं और चमकदार बनते हैं।
फ्रेंड्स, आपके बाल कैसे हैं? ड्राई अथवा ऑइली, सीधे अथवा घुंघराले कमेंट में जरूर बताएं ताकि हम आपको आपके हिसाब से शैंपू बता सके।
अगर अच्छे बाल चाहते हैं तो बचें इन गलतियों से, जो आप रोज करते हैं अगर अच्छे बाल चाहते हैं तो बचें इन गलतियों से, जो आप रोज करते हैं Reviewed by Realpost today on December 02, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.