कूकर 12घंटे फंसा रहा बच्चे का सर, डॉक्टर ने भी हाथ कर दिए खड़े तभी हुआ चमत्कार और फिर....

हाल ही में एक ऐसी ही घटना सूरत के पांडेसरा में घटा जहां दो साल की परी का सिर कुकर में उस समय फंस गया था जब वह खेल रही थी। यह घटना तब घटी जब मुक्ति नगर में दो साल की बच्ची रसोई में बर्तनों के साथ खेल रही थी, अचानक उसका सिर कुकर में फंस गया। इस घटना के होने के बाद परिवार वालों की तो जैसे हालत ही खराब हो गई इसमें बच्‍ची के जान जाने का ठिकान लग गया था। तभी परिवार वालों कुकर में फंसे उसके सिर को निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए तो सिविल अस्पताल ले गए।

वो लोग डॉक्टर के पास गए जहां उन्‍होंने भी करीब चार घंटे तक कुकर से बच्ची का सिर निकालने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन उन्होंने भी हार मान ली। डॉक्टरों ने कहा कि वह कुकर से बच्ची का सिर नहीं निकाल सकते। अब कुकर को काटने का रास्ता ही बचा है। फिर उन्‍होंने कहा कि आप लोग इसे किसी लोहार के पास ले जाएं, जो कुकर को काट सके। आखिरकार थक हारकर परिजन बच्ची को लोहार के पास ले गए। लोहार ने कुकर को काटकर उसमें फंसा बच्ची का सिर निकाला।

इस मशक्‍कत में 12 घंटे तक बच्ची का सिर कुकर में फंसा रह गया लेकिन शुक्र है कि सकुशल कुकर से सिर निकल जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।



ये हादसा किसी के भी साथ हो सकता है इसलिए ध्‍यान रहे की आप अपने बच्‍चों को लेकर सावधान रहें वरना कब क्‍या हो सकता है कुछ नहीं पता। इसमे बच्‍चे की जान भी जा सकती है।
कूकर 12घंटे फंसा रहा बच्चे का सर, डॉक्टर ने भी हाथ कर दिए खड़े तभी हुआ चमत्कार और फिर.... कूकर 12घंटे फंसा रहा बच्चे का सर, डॉक्टर ने भी हाथ कर दिए खड़े तभी हुआ चमत्कार और फिर.... Reviewed by Realpost today on January 29, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.