ये बात तो हम सभी जानते हैं कि प्यार अँधा होता हैं। प्यार ने इंसान न तो जात पात देखता हैं और न ही उसे उम्र का ख्याल आता हैं। आप सभी ने ऐसे कई सारे लोगों को प्यार में देखा होगा जोकि अक्सर अपनी उम्र को भुलाकर अपनी उम्र से बड़े लोगों से प्यार कर बैठते हैं। पर कहा जाता हैं कि प्यार तो प्यार हैं उसमें बड़ा छोटा कुछ नहीं होता।
तो चलिए आज हम आपको इसी कड़ी में टीवी की दुनिया की कुछ ऐसी जोड़ियों के बारें में बताएंगे। जिनकी उम्र के बीच जमीन आसमान का अंतर हैं। इतना ही नहीं इन्होंने अपने ऑन स्क्रीन बेटे या मां से भी इश्क़ लड़ाया हैं। तो आइये नजर डालते हैं इन जोड़ियों के ऊपर।
हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार

ये दोनों ही टीवी की दुनिया के जाने माने चेहरे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों ने एक टीवी सीरियल में मां-बेटे का किरदार निभाया था। लेकिन मौजूदा समय में ये जोड़ी एक दूसरे को डेट कर रही हैं। अपने प्यार के चलते ये जोड़ी इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में भी बनी हुई हैं। इतना ही नहीं ये दोनों स्टार्स टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान एक साथ ही आते हैं और एक साथ ही जाते हैं। लेकिन जब भी इस जोड़ी से उनके अफेयर को लेकर कुछ सवाल किये जाते है, तो ये हमेशा यही कहते हैं कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल

बता दें इन दोनों ने सीरियल ‘बालिका वधु’ में मां बेटे का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं इन दोनों स्टार्स की तो दुबई में साथ छुट्टी मनाने की भी खबरें आई थीं। लेकिन इसके बाद इन अफेयर की चर्चों पर लगाम लगा दिया।
अंकित गेरा और मोनिका सिंह

सीरियल सपने सुहाने लड़कपन से टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले अंकित को हम सभी जानते हैं। इस सीरियल के बाद ये अभिनेता प्रतिज्ञा में भी दिखाई दिए थे। जिसके बाद से ही इनका नाम सीरियल प्रतिज्ञा में इनकी मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोनिका सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि इन सब के बीच ख़बरें तो ये भी आई थी कि अंकित इस बीच किसी और एक्ट्रेस को भी डेट कर रहे हैं।
अपने ही पिता, बेटी, बहू, माँ और भाई से इश्क लड़ा बैठे ये बॉलीवुड सितारे नंबर 5 ने तो माँ...
Reviewed by Realpost today
on
January 30, 2020
Rating:
Reviewed by Realpost today
on
January 30, 2020
Rating:
