जेल से बाहर आने के बाद हनीप्रीत (Honeypreet) को पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया है। हनीप्रीत का चेहरा काफी बदल गया है। उनके चेहरे से मुस्कान गायब दिखी। चेहरा भी कुछ सूजा हुआ दिखने लगा है।
इससे पहले हनीप्रीत की ये तस्वीर सामने आई थी जब वह जमानत पर जेल से बाहर आ रही थीं।

पिछले साल कोर्ट में पेशी के दौरान कुछ इस तरह दिखी थीं हनीप्रीत।
बता दें कि यौन शोषण मामले में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हिंसा भड़की थी। इसमें 36 लोगों की जान गई थी। इस मामले में हनीप्रीत पर भी आरोप लगे थे। गिरफ्तारी की तलवार लटकती देख हनीप्रीत मौके से फरार हो गई थीं। पुलिस 38 दिनों तक हनीप्रीत को ढूंड़ती रही फिर जाकर उसे गिरफ्तार कर सकी थी।
सूत्रों के मुताबिक जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद हनीप्रीत (Honeypreet) लगातार रोहतक की सुनारिया जेल में बंद अपने मुंह बोले पिता और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) से मिलने की कोशिश में लगी हैं। हालांकि जेल प्रशासन ने अब तक मुलाकात की इजाजत नहीं दी है। बता दें कि पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत जेल में बंद थीं और उन पर मुकदमा चल रहा है।
अपने पिता से नहीं मिल पाने के बाद हनीप्रीत ने हरियाणा के डीजी जेल को चिट्ठी लिखकर गुरमीत राम रहीम से मिलने के अधिकार को अपना फंडामेंटल राइट बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि गुरमीत राम रहीम ने जेल अधिकारियों से अपने जिन परिजनों को जेल में आकर उनसे मिलने की इजाजत देने की बात की है उसमें प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत का भी नाम शामिल है।
उम्र से पहले ही बूढी हुई हनीप्रीत, जेल से रिहाई के बाद पहली बार दिखा राम रहीम की बेटी का हुलिया
Reviewed by Realpost today
on
January 29, 2020
Rating: