दरअसल इन दिनों इन्टरनेट पर एक विडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा हैं. इस विडियो में एक आदमी महिलाओं की वेशभूषा धारण किए कुर्सी पर बैठा. ये आदमी अपने बच्चे को माथे पर चूमता हैं और बच्चा बेहद खुश हो जाता हैं. इस विडियो में आदमी के आसपास दूसरी महिलाएं भी अपने बच्चो के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं. लेकिन इन सबके बीच ये अकेला एक ऐसा आदमी हैं जो महिलाओं के कपड़े पहन बैठा हैं.
विडियो में महिला के कपड़े पहनने वाला ये आदमी थाईलैंड का रहने वाला हैं जिसका नाम Chatchai ‘Sam’ Panuthai हैं. दरअसल Chatchai के बेटे Ozone के स्कूल में ‘मदर्स डे’ के दिन एक ख़ास कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में सभी बच्चों की माँ को आना था. अब चुकी Ozone के मम्मी पापा का तलाक हो चूका हैं और उसकी माँ यूरोप में रहती हैं इसलिए स्कूल में इस कार्यक्रम में आने वाला कोई नहीं था. ऐसे में Ozone के पापा ने सोचा कि कहीं उसका बेटा सभी बच्चों के बीच अकेला ना महसूस करे इसलिए वो खुद इस कार्यक्रम में महिलाओं के कपड़े पहन माँ बनकर आ पहुंचे.
Chatchai के इस कृत्य की सभी लोग जम कर तारीफ़ कर रहे हैं. हर कोई पिता और पुत्र के इस प्रेम को देख भावुक हो रहा हैं. Chatchai के दोस्त Kornpat Ae Sukhom ने इस खुबसूरत नज़ारे को विडियो में कैद कर लिया था. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि थाईलैंड में मदर्स डे हर साल 12 अगस्त के दिन मनाया जाता हैं. यह विडियो भी उसी दिन का हैं.
बेटे के स्कूल में ‘औरतों वाली ड्रेस’ पहनकर पहुंच गया बाप, वजह जानकर शर्तिया रो देंगे आप
Reviewed by Realpost today
on
January 30, 2020
Rating:
Reviewed by Realpost today
on
January 30, 2020
Rating:
