भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 की हार झेलनी पड़ी है। इस सीरीज के तीसरे मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया है। इस मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य रखा था।
Third party image reference
इस लक्ष्य के जवाब में न्यूज़ीलैंड ने 17 गेंद शेष रहते मैच में जीत हासिल कर ली। इस मैच में हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली भी काफी निराश दिखे। उन्होंने 3-0 की हार के बाद अपने विचार रखे।
Third party image reference
विराट ने कहा " हम उतना बुरे भी नहीं खेले थे, जितना कि स्कोरलाइन बताती है। लेकिन जिस तरह से हमने फील्डिंग और बॉलिंग की, वह टीम के लिए इस सीरीज को जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था। हम इस श्रृंखला के जीतने वाले पक्ष में रहने के लायक बिल्कुल भी नहीं थे।
Third party image reference
हमारी तरफ से इतनी बुरी तरह से नहीं खेला गया था, लेकिन हमने अवसरों को नहीं भुनाया है। न्यूज़ीलैंड ने हमारे मुकाबले बहुत अधिक तीव्रता के साथ खेल दिखाया, जिससे उन्होंने 3-0 से जीत हासिल की। हम टेस्ट सीरीज के लिए उत्साहित हैं। अब हमारे पास एक संतुलित टीम है और सही तरह की मानसिकता के साथ मैदान में कदम रखने की जरूरत है।"
Third party image reference
इस तरह विराट ने भारत की इस करारी हार के लिए टीम की ख़राब गेंदबाजी और फील्डिंग को जिम्मेदार बताया है।
3-0 की हार के बाद फूटा कोहली का गुस्सा, इसे बताया हार का असली जिम्मेदार, आप भी यही कहेंगे
Reviewed by Realpost today
on
February 11, 2020
Rating:



