क्रिकेट जगत में जय-वीरू के नाम से जानी जाती है ये टॉप-5 सलामी जोड़ी, नं.1 है सबसे बेस्ट

क्रिकेट का खेल साझेदारियों पर काफी निर्भर रहता है। शुरूआती ओवरों में जब जल्दी विकेट गिर जाते हैं तो साझेदारी बनाकर नीचे के बल्लेबाज मैच में टीम की वापसी करवाते हैं। टीम अगर पहले बल्लेबाजी कर रही होती है तो बड़ा स्कोर बनाने के लिए साझेदारी जरूरी है वहीं लक्ष्य का पीछा करने के लिए भी टीम को लंबी साझेदारी बनानी पड़ती है। क्रिकेट के खेल में सलामी बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा गेंदें खेलने को मिलती है और अगर वह अच्छी साझेदारी बनाते हैं तो टीम की जीत लगभग तय हो ही जाती है।
आज हम आपको उन टॉप-5 सलामी जोड़ी के बारे में बताने जा रहे है, जो क्रिकेट जगत में जय-वीरू की जोड़ी के नाम से जानी जाती है।
5- सईद अनवर और शाहिद अफरीदी

Third party image reference
सईद अनवर और शाहिद अफरीदी की जोड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी मानी जाती है। सईद अनवर और शाहिद अफरीदी दोनों ने 1996 से लेकर 2003 तक पाकिस्तान टीम की तरफ से ओपनिंग करते हुए 63 मैच में 32.63 की शानदार औसत से 2056 रन बनाये. इस जोड़ी का सर्वोच्च 148 रन रहा। साथ ही जोड़ी ने 2 शतकीय और 11 अर्धशतकीय साझेदारी की और यही वजह है की सईद अनवर और शाहिद अफरीदी की जोड़ी को क्रिकेट जगत में जय-वीरू की जोड़ी के नाम से भी जानी जाती है ।
4- वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर

Copyright Holder: KHEL KI DUNIYA
सौरव गांगुली ने भारत के बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए सहवाग से ओपनिंग कराई और उनका ये फॉर्मूला सुपरहिट साबित हुआ। जह सहवाग और सचिन एकसाथ खेलते थे, तो क्रिकेट प्रशंसकों को दोनों के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता था। क्योंकि दोनों के खेलने की शैली बहुत मिलती जुलती थी। दोनों ने साल 2002 से 2012 तक ओपनिंग की। दोनों ने एकसाथ 93 पारियों में 42.13 की औसत के साथ 3,919 रन बनाए। इस जोड़ी का सर्वोच्च 182 रन रहा। साथ ही जोड़ी ने 12 शतकीय और 18 अर्धशतकीय साझेदारी की।
3- गौतम गंभीर और वीरेन्द्र सहवाग

Copyright Holder: KHEL KI DUNIYA
वर्ष 2000 के बाद यदि भारतीय सलामी जोड़ियों पर नजर दौड़ाई जाए तो इसमें सहवाग और गंभीर का पूरी तरह से दबदबा दिखता है। भारत ने इन 11 वर्षों में 29 जोड़ियां आजमाई हैं लेकिन 2004 में गंभीर के पदार्पण के बाद उसे सलामी जोड़ी को लेकर बहुत अधिक माथापच्ची नहीं करनी पड़ी। इन दोनों ने 87 पारियों में 52.52 के शानदार औसत से 4412 रन जोड़े। इस दौरान वीरू और गौती की जोड़ी ने 11 बार शतकीय और 25 बार अर्धशतकीय साझेदारियां की। इनके बीच की सबसे बड़ी साझेदारी 233 रनों की रही।
2- गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स

Copyright Holder: KHEL KI DUNIYA
गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स उस दौर में वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाजी करते थे जब जब टीम को हराना सभी टीमों का सपना हुआ करता था। दोनों ही बल्लेबाजी तेज शुरुआत देकर विव रिचर्ड्स और अन्य बल्लेबाजों के लिए प्लेटफार्म सेट कर देते थे। ग्रीनिज और हेन्स ने 102 मौकों पर विंडीज टीम के लिए पारी की शुरुआत की थी। इन पारियों में दोनों ने 52.55 की शानदार औसत से 5150 रन बनाये थे। टॉप 5 जोड़ियों में यह सबसे बेहतरीन औसत है। इन रनों में 15 शतकीय और 24 अर्धशतकीय साझेदारियां भी शामिल हैं।
1- एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन

Third party image reference
क्रिकेट में पावर हिटिंग की बात आते ही गिलक्रिस्ट और हेडेन की जोड़ी का ख्याल जेहन में आता है। बाएं हाथ के ये दोनों सलामी बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजी को तहस नहस करने में यकीन रखते थे इनमें भी गिलक्रिस्ट तो पहली गेंद से गेंदबाज के मनोबल को चकनाचूर करने के लिए जाने जाते है। मार्क वॉ के रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने गिलक्रिस्ट के जोड़ीदार के रूप में हेडेन को आजमाया गया बाकि इतिहास है। हेडेन-गिलक्रिस्ट की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 विश्व कप जीताने में खास भूमिका निभाई।
2003 फाइनल में इन दोनों ने तेजी से 100 रन की साझेदारी निभाकर पोटिंग और मार्टिन के लिए प्लेटफार्म तैयार किया तो 2007 विश्व कप फाइनल में गिलक्रिस्ट का शानदार शतक कौन भूल सकता है, गिलक्रिस्ट-हेडेन की जोड़ी ने मैच में पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की थी। दोनों ने 114 पारियों में सलामी बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए 48.39 की औसत से 5372 रन बनाए। दोनों ने साथ में 16 शतकीय और 29 अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।
दोस्तों जानकारी कैसी लगी कमेंट करें और लाइक, फॉलो के निशान पर क्लिक कर पोस्ट को शेयर भी कर दें.
क्रिकेट जगत में जय-वीरू के नाम से जानी जाती है ये टॉप-5 सलामी जोड़ी, नं.1 है सबसे बेस्ट क्रिकेट जगत में जय-वीरू के नाम से जानी जाती है ये टॉप-5 सलामी जोड़ी, नं.1 है सबसे बेस्ट Reviewed by Realpost today on February 10, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.