दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है आप लोगों का हमारे चैनल पर स्पोर्ट की न्यूज़ को पढ़ने के लिए आप हमारे चैनल को फॉलो करें. आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें गुस्सा दिला करविरोधी टीम ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली थी। इन पांच खिलाड़ियों ने ऐसा तहलका मचाया की सामने की टीम पूरी तरह परेशान हो गई।
Third party image reference
1. युवराज सिंह
2007 में युवराज सिंह के द्वारा खेली गई एक पारी को अभी तक कोई नहीं भुला पाया है। इस मैच में युवराज सिंह ने छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। दरअसल छक्का मारने से पहले युवराज सिंह की इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ बहस हो गई थी। फिर युवराज सिंह ने इस बात का गुस्सा स्टुअर्ट ब्रॉड पर निकाला और छह गेंद पर छह छक्के जड़ दिए।
Third party image reference
2. हरभजन सिंह
2010 में हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच एक तीखी झड़प हो गई थी। भारतीय टीम को 7 रनों की जरूरत थी। शोएब अख्तर ने एक बाउंसर गेंद कराई जिस पर हरभजन बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। गेंद के मिस होने के बाद शोएब अख्तर हरभजन सिंह से गुस्से में कुछ कह रहे थे जिसका जवाब हरभजन सिंह भी दे रहे थे। भारत को 2 गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी। अंत में हरभजन सिंह ने गुस्से में एक छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी।
Third party image reference
3. तमीम इकबाल
2010 में एक मैच के दौरान ऐसा वाक्य हुआ कि हमेशा शांत रहने वाले तमीम इकबाल को भी गुस्सा आ गया। तमीम इकबाल ने गुस्से में 151 रनों की पारी खेल डाली थी। जो कि उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। इस मैच में तमीम इकबाल और जहीर खान के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। इस बात को गंभीरता से लेते हुए तमीम इकबाल ने इसका जवाब 151 रनों की पारी से दिया।
Copyright Holder: im news- Sports
4. दिनेश कार्तिक
निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में दिनेश कार्तिक की धुआंधार बल्लेबाजी को कोई नहीं भूल सकता है। दिनेश कार्तिक ने केवल 9 गेंदों में 22 रनों की धुआंधार पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के दौरान काफी गुस्सा में थे। उनका चेहरा भी लाल दिख रहा था। दिनेश कार्तिक का गुस्सा रोहित शर्मा पर था। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक से पहले विजय शंकर को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया था इसीलिए दिनेश कार्तिक बहुत नाराज थे।
Copyright Holder: im news- Sports
5. लेंडल सिमंस
t20 विश्व कप 2016 के फाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी लेंडल सिमंस को निशाना बनाते हुए स्लेजिंग की इसी बात से नाराज होकर लेंडल सिमंस ने 51 गेंदों पर 82 रनों की धुआंधार पारी खेल दी थी और मैच को वेस्टइंडीज टीम ने जीत लिया था।
इन 5 खिलाड़ियों को गुस्सा दिलाना मतलब आफत बुलाना, No-1 ने गुस्से में बदला था मैच का नक्शा
Reviewed by Realpost today
on
February 10, 2020
Rating:




