52 रन जड़कर श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-विराट को भी छोड़ा पीछे



Copyright Holder: CRIC TIMES
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है जिसमें भारत बहुत खराब स्थिति में है। यह आर्टिकल लिखे जाने तक भारत ने 32 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना दिए हैं और उसे जीतने के लिए 117 रनों की और जरूरत है।

Copyright Holder: CRIC TIMES
भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मगर अर्धशतक बनाने के बाद अगली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर 52 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर को हामिश बैनेट ने टॉम लैथम के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस अय्यर ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत 4 बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं।
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास-

Copyright Holder: CRIC TIMES
1. श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 1 छक्का लगाया जिसकी बदौलत इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 13 छक्के हो गए हैं। श्रेयस अय्यर ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रॉस टेलर (12 छक्के) और लेंडल सिमंस (12 छक्के) को पीछे छोड़ा।

Third party image reference
2. 52 रनों की पारी की बदौलत इस साल वनडे क्रिकेट में श्रेयस अय्यर के 210 रन हो गए हैं। इस तरह उन्होंने इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में एविन लुईस (208 रन), रॉस टेलर (182 रन), रोहित शर्मा (171 रन) और शिखर धवन (170 रन) को पीछे छोड़ा।

Third party image reference
3. श्रेयस अय्यर ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 401 रन बनाए हैं। इस तरह उन्होंने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रॉस टेलर (392 रन), मार्नस लाबुशेन (374 रन) और क्विंटन डी कॉक (369 रन) को पीछे छोड़ा।

Third party image reference
4. श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 7 चौके लगाए जिसकी बदौलत इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 36 चौके हो गए हैं। श्रेयस अय्यर ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक चौके लगाने के मामले में रॉस टेलर (33 चौके), विराट कोहली (32 चौके) और शिखर धवन (31 चौके) को पीछे छोड़ा।
52 रन जड़कर श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-विराट को भी छोड़ा पीछे 52 रन जड़कर श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-विराट को भी छोड़ा पीछे Reviewed by Realpost today on February 08, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.