
भोपाल। सभी के जीवन में रंगों का बहुत ज्यादा महत्व होता है। रंग मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारते हैं, बल्कि आपको खुशी का अहसास भी कराते हैं। वहीं कई बार भगवान को प्रसन्न करने के लिए भी कई बार उनकी पसंद के कपड़े पहने जाते हैं। महाशिवरात्रि ( Maha Shivaratri ) का पर्व आने वाला है।
मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और व्यक्ति को सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। अगर आप इस महाशिवरात्रि में भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते है तो इस बार उनकी पसंद के रंग के कपड़े पहनें। जानिए शिव जी की पूजा में किस रंग के कपड़े पहनें.....

- जब भी शिव जी की पूजा के लिए जाएं तो हरे रंग के कपड़े पहनें। भोलेनाथ की पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना दाता है। इसके अलावा पूजा करते समय भूलकर भी काले कपड़े न पहनें। बताया गया है कि भोलेनाथ को काला रंग बिल्कुल पसंद नहीं है। काले वस्त्र से वे क्रोधित हो जाते हैं।
- अगर आपके पास हरे रंग के कपड़े नहीं हैं तो तो आप लाल, सफेद, पीला, आसमानी और केसरिया वस्त्र धारण कर सकते हैं। इन रंगो के वस्त्र पहनने से भी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं।

- भोलेनाथ की पूजा करने से पहले ध्यान रखें कि आपके कपड़े सूती के हो, क्योंकि इन्हें शुद्ध माना जाता है। माना ये भी जाता है कि सूती कपड़े पूजा के दौरान आरामदायक होते हैं साथ ही इनको पहनने से पूजा के दौरान आपका ध्यान नहीं भटकता है।
- जहां तक संभव हो पूजा के दौरान पुरुषों को सफेद धोती और पीला कुर्ता पहनना चाहिए साथ ही महिलाओं को पीली या लाल साड़ी पहननी चाहिए।
महाशिवरात्रि: भगवान शिव को प्रसन्न करना है तो पहनें इन 6 में से किसी 1 रंग के कपड़े
Reviewed by Realpost today
on
February 20, 2020
Rating: