99 रन पर नॉट आउट रहने वाले विश्व के 15 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय, देखें पूरी लिस्ट



Third party image reference
किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक लगाना बहुत ही बड़ी बात होती है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कई बार ऐसा हुआ है जब खिलाड़ी 99 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह शतक पूरा करने से केवल 1 रन दूर रह गए। आज हम आपको ऐसे ही 15 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो 99 रन पर नाबाद रहे।

Third party image reference
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 बार ऐसा हुआ है जब खिलाड़ी नाबाद 99 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और शतक से महज 1 रन दूर रह गए। कुछ समय पहले वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज इविन लेविस नाबाद 99 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और अपना शतक पूरा करने से 1 रन दूर रह गए। सबसे पहले वनडे में यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रुश एडर ने बनाया था। वह भारत के विरुद्ध 1981 में खेले गए मैच में 99 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे थे और शतक से 1 रन दूर रह गए।

Third party image reference
इस लिस्ट में एक भारतीय का नाम भी शामिल है। भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 2010 में श्रीलंका के विरुद्ध खेले गए एक वनडे मैच में 99 रन बनाकर नाबाद रहे थे। शतक पूरा करने के लिए सहवाग को 1 रन की जरूरत थी। लेकिन उस मैच में गेंदबाज ने नो बॉल फेंकी जिसकी बदौलत भारतीय टीम को 1 रन मिल गया और भारतीय टीम मैच जीत गई। साथ ही वीरेंद्र सहवाग अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। इस लिस्ट में मोहम्मद यूसुफ, माइकल क्लार्क, रामनरेश सरवन, एंडी फ्लावर जैसे कई खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।
वनडे में 99 रन पर नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों की सूची

Third party image reference
99 रन पर नॉट आउट रहने वाले विश्व के 15 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय, देखें पूरी लिस्ट 99 रन पर नॉट आउट रहने वाले विश्व के 15 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय, देखें पूरी लिस्ट Reviewed by Realpost today on February 07, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.