सभी जानते हैं कि भारतीय कप्तानभारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बिना पूछे डीआरएस का फैसला नहीं करते थे. यदि धोनी विराट कोहली को मन कर देते थे तो विराट डीआरएस नहीं लेते थे. वहीँ अब जब धोनी अपने आपको भारतीय टीम में खेलने के लिए अनउपलब्ध बता रहे हैं, तो विराट कोहली अपने डीआरएस का फैसला लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के कहने पर कर रहे हैं.
विराट कोहली चहल से पूछकर करते हैं डीआरएस का फैसला!
दरअसल न्यूजीलैंड पारी के दौरान तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर शार्दुल ठाकुर की एक गेंद सीधे जाकर मार्टिन गुप्टिल के पैड पर लगी. जिसके बाद शार्दुल ठाकुर ने मैदान में खड़े अंपायर से जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने उनकी इस अपील को नकार दिया. इसके बाद शार्दुल ने विराट कोहली से डीआरएस लेने की बात कही.
जिसके बाद विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल से इस बारे में पूछा और चहल ने डीआरएस लेने से इनकार कर दिया. चहल के इनकार करने के बाद विराट कोहली ने डीआरएस नहीं लिया. चहल का यह फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि गेंद गुप्टिल के पैड में लगने से पहले उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गयी थी. चहल के इस फैसले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
यह है वह वीडियो
— Sam sharma (@SMmPMm) February 8, 2020
भारत के सामने करो या मरो मुकाबले में 274 रनों का लक्ष्य
ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेले जा रहे तीन वन-डे मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 274 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह ढह चुकी है. आपको बता दें कि भारतीय टीम की आधी टीम 100 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गयी है.
श्रेयस अय्यर भी नहीं लगा सके टीम की नैया पार
टीम के 5 बल्लेबाज एक बाद एक करके आउट हो चुके हैं. कप्तान विराट कोहली भी आज ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके. कोहली 15 रन बनाकर साउथी का शिकार बने. टीम इंडिया का सारा दारोमदार श्रेयस अय्यर और रविन्द्र जडेजा के कंधे पर था, लेकिन अय्यर भी अर्द्धशतक लगा पवेलियन लौट गये.
टेलर तथा गुप्टिल ने खेली अर्धशतकीय पारी
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के लिए मार्टिन गप्टिल (79) और रॉस टेलर (73) ने अर्धशतकीय पारी खेली. इनके दमपर ही न्यूजीलैंड की टीम इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. वहीँ भारतीय टीम की बात करें तो भारत की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट चहल ने चटकाए तो शार्दुल और जडेजा को एक विकेट मिला.
धोनी के बाद केएल राहुल नहीं इस शख्स से पूछ डीआरएस का फैसला लेते हैं कप्तान विराट कोहली!
Reviewed by Realpost today
on
February 08, 2020
Rating:


