सजेती थानाक्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां कलयुगी बेटे ने पत्नी की शर्त से चलते अपनी मां पर चाकू से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर कटे शव को सड़क में फेंक दिया। तभी ग्रमीणों की नजर आरोपी पर पड़ी तो उसे दबोच लिया और रस्सी के जरिए बांधकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को थाने लेकर चली गई।
loading...
कुआंखेड़ा निवासी मुन्नी देवी (60) की दो बेटे रामखेलावन और रामकिशन हैं। रामखेलावन अपनी और छोटे भाई रामकिशन से अगल रहता है। रामकिशन की पत्नी माया का किसी बात को लेकर सास मुन्नी देवी से विवाद हो गया और वह अपने चार बच्चों के साथ मायके चली गई। रामकिशन उसे लेने के लिए ससुराल गया पर वह सास से अगल रहने की जिद पर अड़ गई। सोमवार की सुबह रामकिशन घर पर आया और मां से भिड़ गया। पहले उसे पीटा फिर धारदार हथियार से गला काट दिया।
आरोपी ने मां के सिर को सड़क पर फेंककर भाग रहा था तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गांव केयुवकों ने पीछा करके रामकिशन को दबोच लिया। उसकी पिटाई के बाद रस्सी से हाथ पांव बांधकर ट्रैक्टर की ट्रॉली में बांध दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नशे का लती है और पत्नी के अलावा मां के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले मृतका अपने बड़े बेटे के साथ रहने लगी थी। लेकिन रामकिशन ने जबरन उसे अपने पास रखा और सोमवार को वृद्धा कर निर्ममता के साथ हत्या कर दी।
हत्या की सूचना मिलते ही सीओ घाटमपुर सजेती थाना व कुआंखेड़ा समेत आसपास की चैकी का फोर्स लेकर गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद रामकिशन को हिरासत में लेकर थाना भिजवाया। एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह ने बताया कि मुन्नी देवी की बहु किसी बात पर नाराज होकर अपने मायके चली गई, जिससे नाराज होकर उसके पति ने अपनी मां की चापड़ के जरिए हत्या कर दी। आरोपी रामकिशन को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
पत्नी की शर्त के चलते बेटे ने मां का सिर काट कर बीच सड़क पर ही रखा और फिर जानिए क्या हुआ...
Reviewed by Realpost today
on
February 04, 2020
Rating:
Reviewed by Realpost today
on
February 04, 2020
Rating:
