आर्टिकल अच्छे से पढ़ना, बहुत सारा ज्ञान मिलेगा। क्योंकि पढ़ोगे,तो बढ़ोगे।
- मार्गरेट फ़ुलर
Third party image reference
भारतीय टीम में बहुत से ऐसे खिलाड़ी है, जिनके लाखो चाहने वाले है. लेकिन कभी कभी वह ऐसा कर जाते जिसके वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता हैं. आज हम आपको बताएँगे ऐसे भारतीय गेंदबाज़ के बारे में जिनसे दुनिया के हर खिलाड़ी कांपते थे. लेकिन उनकी एक गलती ने उनके पुरे करियर को बुरी तरह बर्बाद कर दिया.
Third party image reference
ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी श्रीसंत हैं. श्रीसंत ने अपने करियर में हाशिम आमला को 7 बार और डीविलियर्स, ग्रीम स्मिथ, गिलक्रिस्ट, जैक कालिस जैसे दुनिया के टॉप बल्लेबाजों को 5 या उससे ज्यादा बार आउट किया है. श्रीसंत जब इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे तो उन्हें आक्रामक तेज गेंदबाज के रूप में जाना जाने लगा. उन्हें ऐसे गेंदबाज के रूप में देखा जाता था जिसमें विकेट लेने की काफी भूख थी और उनका इंटरनेशनल करियर काफी अच्छा चल भी रहा था.
Third party image reference
2013 में श्रीसंत को इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट-फिक्सिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. श्रीसंत को जानबूझकर नो गेंद फेंकने के लिए 40 लाख रूपए लेने का दोषी पाया गया और वह नो गेंद उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में फेंकी थी. जब उन पर सारे आरोप साबित हो गए तो बीसीसीआई ने उन्हें क्रिकेट से आजीवन के लिए बैन कर दिया. भले ही अदालत से श्रीसंत को राहत मिल गई है, लेकिन बीसीसीआई ने अब भी अपना बैन हटाने से इंकार कर दिया है. श्रीसंत पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वन-डे साल 2011 में खेला था. जिसके बाद उनके क्रिकेट करियर में दाग लग गया और तब से वह टीम से बाहर हैं.
कमेंट्स सेक्शन में भाषा पर कोई रोक टोक नही हैं, पर यार लाईक और शेयर जरूर करना ।तभ जाकर मेरी मेहनत रंग लाएगी और आर्टिकल्स लिखने के लिए प्रेरणा भी मिल जाएगी |
इस भारतीय तूफानी गेंदबाज़ से थर-थर कांपते थे खिलाड़ी, एक गलती से बर्बाद हुआ करियर
Reviewed by Realpost today
on
February 07, 2020
Rating:


