Third party image reference
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला ऑकलैंड के मैदान पर खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम को 22 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम के गेंदबाजों ने तो ठीक-ठाक प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
भारतीय बल्लेबाजों ने किया खराब प्रदर्शन
Third party image reference
मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाजों ने बेहद खराब शुरुआत की जिसके बाद टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी जल्दी आउट हो गए वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल एवं छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले केदार जाधव भी सस्ते में आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए, लेकिन जब विराट कोहली से टीम इंडिया के हार की वजह पूछी गई तो उन्होंने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को नहीं बल्कि किसी और को हार की असली वजह मानी।
विराट कोहली ने बताया हार की वजह
Third party image reference
विराट कोहली ने हार की वजह का जिक्र करते हुए कहा कि मुकाबले के दौरान 200 रन से कम स्कोर पर न्यूजीलैंड के 8 विकेट गिर चुके थे लेकिन हमने उन्हें ऑल आउट करने में असफलता पाई। विराट कोहली का मानना था कि मुकाबले के दौरान टीम इंडिया ने 20-30 रन ज्यादा खर्च किए जो की टीम को भारी पड़े। विराट कोहली ने मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले नवदीप सैनी और रविंद्र जडेजा की तारीफ भी की।
क्या आप विराट कोहली से सहमत हैं, आपके हिसाब से टीम इंडिया के हार की असली वजह क्या थी, आप अपना जवाब कमेंट बॉक्स में दें
विराट कोहली ने बताया कि खराब बल्लेबाजी नहीं बल्कि इस वजह से टीम इंडिया को मिली हार
Reviewed by Realpost today
on
February 08, 2020
Rating:


