भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। आज भारतीय टीम में दो परिवर्तन हुए हैं। स्पिनर कुलदीप यादव के जगह पर युजवेंद्र चहल की और मोहम्मद शमी की जगह पर नवदीप सैनी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
Third party image reference
क्रिकेट फैंस बोले- इस खिलाड़ी को भी एक बार ओपनिंग का मौका दे कर देखो
Third party image reference
भारतीय क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को ओपनिंग में मौका देने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर यूजर ने लिखा कि " ऋषभ पंत को ओपनिंग में मौका देना चाहिए। पंत प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। जैसे रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग ने किया था।"
Third party image reference
एक और ट्विटर यूजर ने लिखा कि " एक बार पंत को भी ओपनिंग करा कर देखो। ऋषभ पंत गदर मचा देंगे। विराट कोहली एक बार पंत को मौका दीजिए।" इसके अलावा कई ट्विटर यूजर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका देने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड में अब तक टी-20 और वनडे मिलाकर 7 मैच खेल चुकी है। लेकिन ऋषभ पंत को अभी तक प्लेइंग इलेवन मौका नहीं मिल पाया है।
Third party image reference
ऋषभ पंत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डाली जाए इन्होंने उन्होंने अब तक 11 टेस्ट मैचों में 44.35 की औसत से 754 रन, 16 वनडे मैचों में 26.71 की औसत से 374 और 27 टी-20 मैचों में 20.50 की औसत से 410 रन बनाए हैं।
मित्रों क्या ऋषभ पंत को ओपनिंग में मौका मिलना चाहिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आर्टिकल को लाइक और शेयर करना बिलकुल न भूलें।
फैंस बोले- इस धाकड़ खिलाड़ी को देकर देखो ओपनिंग में मौका, साबित हो सकता है रोहित और सहवाग
Reviewed by Realpost today
on
February 08, 2020
Rating:



