वर्तमान में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहाँ टीम इंडिया ने पांच टी-20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। लेकिन वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है। हालांकि आखिरी वनडे मुकाबला भी खेलना है। लेकिन अब सीरीज हाथ से निकल चुकी है।
Third party image reference
इस खिलाड़ी की खल रही है कमी
Third party image reference
वनडे सीरीज में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कमी खल रही है। रोहित शर्मा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवे टी-20 मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। भारतीय टीम जब भी दबाव में रहती थी तब रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिला देते थे। सीरीज के निर्णायक मैचों में रोहित शर्मा हमेशा बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
Third party image reference
पिछले महीने जब आस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई थी तो टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहला मैच हार कर मुश्किल में थी। लेकिन रोहित शर्मा ने निर्णायक वनडे मैच में शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को सीरीज जीता दिया था। अगर रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले होते तो शायद भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी होती।
Third party image reference
रोहित शर्मा ने अब तक 32 टेस्ट मैचों में 46.54 की औसत से 2141 रन, 224 वनडे मैचों में 49.27 की औसत से 9115 रन और 108 टी-20 मैचों में 32.24 के औसत से 2773 रन बनाए हैं।
मित्रों क्या भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कमी खल रही है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आर्टिकल को लाइक और शेयर करना बिलकुल न भूलें।
IND-NZ: अगर यह धाकड़ खिलाड़ी होता वनडे टीम का हिस्सा, तो शायद एक भी मैच नहीं हारती इंडिया
Reviewed by Realpost today
on
February 09, 2020
Rating:



