
Virat Anushka
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को हैमिल्टन में खेले गये पहले वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर के पहले शतक और केएल राहुल के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। बावजूद इसके भारतीय गेंदबाज रनों पर अंकुश लगा पाने में नाकाम रहे जिसके चलते भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IND vs NZ: कपिल देव की विराट कोहली से खास अपील, कहा- शार्दुल ठाकुर की जगह इस खिलाड़ी को करें शामिल
हालांकि भारतीय फैन्स को इन सबके बीच हार की कोई वजह ही मिल गई और इसका एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडयो में फैन्स के रवैये को देख कर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी कुछ देर के लिये रुके लेकिन फिर बिना कुछ कहे आगे बढ़ गये।
और पढ़ें: कपिल देव ने बताया कौन है सदी का महानतम क्रिकेटर, एमएस धोनी को लेकर कही बड़ी बात

अनुष्का शर्मा पर फोड़ा हार की ठीकरा
दरअसल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा टी20 सीरीज में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड पहुंची और भारतीय टीम का मैच देखने पहुंची। भारत की हार को लेकर कई बार फैन्स विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को 'पनौती' और अनलकी जैसे शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं।
कुछ ऐसा ही नजारा हैमिल्टन में भी देखने को मिला जब विराट कोहली हार के बाद टीम के साथ वापस ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे।
वायरल हो रहा फैन्स का शर्मनाक वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ भारतीय फैन्स भारत के हारने पर अनुष्का शर्मा को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में मैच हार कर मैदान से वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रही भारतीय टीम को देख कर कुछ दर्शकों ने अनुष्का भाभी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस शोर को सुनने के बाद कप्तान विराट कोहली कुछ वक्त के लिये रुकते हैं फिर बिना कुछ कहे वहां से पवेलियन की तरफ लौट जाते हैं।

फैन्स ने पहली बार नहीं की ऐसी शर्मनाक हरकत
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दर्शकों ने ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल अनुष्का शर्मा के खिलाफ किया हो। कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपना गुस्सा भी जता दिया है बावजूद इसके कुछ फैन्स अपनी आदत से बाज नहीं आते और ऐसी हरकत करते हैं।
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म जीरो के बाद से किसी नई फिल्म पर काम करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। हालांकि खबरों के अनुसार वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर काम कर रही हैं लेकिन आधिकारिक रूप से इसका कोई ऐलान नहीं किया गया है।
IND vs NZ: हैमिल्टन में हार के बाद फैन्स ने अनुष्का शर्मा के लिये की शर्मनाक हरकत, वायरल हुआ वीडियो
Reviewed by Realpost today
on
February 08, 2020
Rating:


