रोहित vs कोहली vs राहुल vs अय्यर: पिछले 10 वनडे में कैसा रहा इन बल्लेबाजो का प्रदर्शन

भारतीय टीम के लिए कुछ मैचों से 4 बल्लेबाज लगातार खेल रहे है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल और श्रेयस अय्यर। इन सभी बल्लेबाजो का प्रदर्शन भी बहुत शानदार रहा है। आज हम अपनी पोस्ट में आपको इन सभी बल्लेबाजो का पिछले 10 वनडे मैचों का प्रदर्शन बताएंगे। चलिए देखते है पिछले 10 वनडे में कैसा रहा भारत के इन बल्लेबाजो का प्रदर्शन।

Copyright Holder: Zakk CRICKET

कोहली के पिछले 10 वनडे मैचों के आंकड़े

सबसे पहले भारत के कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन देखते है। विराट कोहली ने पिछले 10 वनडे मैचों की 09 पारियों में 69.42 की औसत से 557 रन बनाए है। इन 09 पारियों में कोहली ने 04 अर्धशतक और 02 शतक भी लगाए। इस दौरान कोहली की बेस्ट पारी 120 रनों की रही।

Copyright Holder: Zakk CRICKET

रोहित शर्मा के पिछले 10 मैचों के आंकड़े

अब देखते है भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े। रोहित ने वनडे के पिछले 10 मैचों की 09 पारियों में 50.88 की औसत से 458 रन बनाए है। इन 09 पारियों में रोहित ने 02 अर्धशतक के साथ 01 शतक भी लगाया और उनकी बेस्ट पारी 159 रनों की रही।

Copyright Holder: Zakk CRICKET

के एल राहुल का पिछले 10 वनडे मैचों में ऐसा रहा प्रदर्शन

भारत के युवा बल्लेबाज के एल राहुल का बल्ला इस समय शानदार फार्म में है। राहुल ने अपने पिछले 10 वनडे मैचों की 10 पारियों में 67.55 की औसत से 608 रन बनाए है। इस दौरान राहुल ने 04 अर्धशतक के साथ 02 शतक भी लगाए और उनकी बेस्ट पारी 111 रनों की रही।

Copyright Holder: Zakk CRICKET

श्रेयस अय्यर के पिछले 10 वनडे मैचों के आंकड़े

भारत के एक और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी पिछले 10 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। अय्यर ने पिछले 10 वनडे मैचों की 09 पारियों में 53.00 की औसत से 424 रन बनाए है। इस दौरान अय्यर ने 04 अर्धशतक के साथ 01 शतक भी लगाया। और उनकी बेस्ट पारी 103 रनों की रही।
दोस्तो पिछले 10 वनडे मैचों में भारत के इन बल्लेबाजो का प्रदर्शन आपको कैसा लगा कमेंट कर के जरूर बताए। पोस्ट पसंद आई हो तो लाइक भी करे साथ ही क्रिकेट से जुड़ी और खबरों के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।
रोहित vs कोहली vs राहुल vs अय्यर: पिछले 10 वनडे में कैसा रहा इन बल्लेबाजो का प्रदर्शन रोहित vs कोहली vs राहुल vs अय्यर: पिछले 10 वनडे में कैसा रहा इन बल्लेबाजो का प्रदर्शन Reviewed by Realpost today on February 10, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.