21 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा अच्छा


काल में हम सब एक बड़ी खगोलीय घटना के भी गवाह बनेंगे। इस रविवार यानी 21 जून को वर्ष का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दुनिया में इसे खडग्रास कंकण सूर्यग्रहण कहा जाता है। इस ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व दिया जा रहा है। इसका प्रभाव देश-दुनिया, समाज और आमजनों पर भी पड़ेगा। 

ज्योतिषाचार्य डॉ राजनाथ झा ने पंचांगों के हवाले से बताया कि आषाढ़ कृष्ण अमावस्या रविवार 21 जून को मृगशिरा नक्षत्र व मिथुन राशि में यह खंडग्रास कंकण सूर्यग्रहण लगेगा। यह चूड़ामणि योग में लग रहा है। बिहार में रविवार को सुबह 10.27 बजे से दोपहर 1.52 बजे तक इसे देखा जा सकेगा। ग्रहण का सूतक नौ से 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।
सूर्यग्रहण पर छह ग्रह रहेंगे वक्री
ज्योतिषाचार्य पीके युग के मुताबिक सूर्यग्रहण के समय एक साथ छह ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे होंगे। बुध, गुरु, शुक्र, राहू व केतु वक्री रहेंगे। यह ग्रहण आर्थिक मंदी की ओर इशारा कर रहा है। वहीं ग्रहण के समय मंगल जलतत्व की राशि में बैठकर सूर्य, बुध, चंद्रमा और राहू पर दृष्टि कर रहा है। यह सब भारी बारिश की ओर संकेत दे रहा है। दूसरी ओर वृहतसंहिता के हवाले से कहा कि एक माह में दो से अधिक ग्रहण लगने से आमजन को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष, सिंह, कन्या व मकर के लिए बढ़िया है यह ग्रहण
ज्योतिषी के मुताबिक यह खंडग्रास सूर्यग्रहण मेष, सिंह, कन्या और मकर को लाभ देने वाला है। मेष को धन का लाभ, सिंह को लाभ, कन्या व मकर को सुख की प्राप्ति होगी। बाकी राशियों के लिए यह मध्यम है। वैसे इस ग्रहण का प्रभाव एक महीना ही रहेगा। जिन राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ फलदायी नहीं है, उन्हें यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी
ज्योतिषाचार्य डॉ झा के मुताबिक आकाशमंडल में गत वर्ष 26 दिसंबर 2019 को पिछला सूर्यग्रहण लगा था। छह मास बाद दूसरा सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान आकाशमंडल में ग्रह गोचरों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है। इससे कई तरह की प्राकृतिक आपदाएं, महामारी, जनमानस में असौहार्द्र, शत्रु उपद्रव जबकि राहू के कारण रहस्मयी साजिशें, बीमारियों से देश अस्त-व्यस्त रहा है। इस सूर्यग्रहण के बाद इन चीजों में कमी आएगी। यह ग्रहण मिथुन राशि में लगेगा जबकि राहू भी मिथुन राशि में है। राहू मिथुन से 25 सिंतबर को निकलेगा। यानी इसके बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। नई ऊर्जा का संचरण होगा। 
21 जून को सूर्यग्रहण
ग्रहण स्पर्श : सुबह 10.17 बजे 
मध्य :  मध्याह्न 12.10 बजे 
समापन : दोपहर 2.02 बजे 
करें जाप
सूर्य की उपासना, आदित्य हृदयस्त्रोत, गायत्री मंत्र का जाप करें।
21 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा अच्छा 21 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा अच्छा Reviewed by Realpost today on June 19, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.