कंगना के बाद अब रवीना ने बताया इंडस्ट्री का 'काला सच', कहा- मुझे हीरोज और उनकी गर्लफ्रेंड्स ने फिल्मों से निकलवाया

मुंबई: सुशांत राजपूत के निधन से एक और पूरा देश सदमे में है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। कंगना रनौत, शेखर कपूर समेत कई स्टार्स ने ऐसे ट्वीट्स कर चुके हैं जो इंडस्ट्री के अंदर की गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्विटर पर भड़ास निकाली है। रवीना का कहना है इंडस्ट्री कैंप्स में बंटी है और गंदी राजनीति भी है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें फिल्मों से हीरो और उनकी गर्लफ्रेंड्स ने निकलवाया।शांत सिंह राजपूत की आत्महत्या कई सवाल पीछे छोड़ गई है।
सोशल मीडिया पर कई लोग बॉलिवुड में नेपोटिजम और कैपिंग को इसका जिम्मेदार मान रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक-साथ कई ट्वीट भी किए। उन्होंने लिखा- इंडस्ट्री का मीन गर्ल गैंग, कैम्प हैं, मजाक उड़ाया गया, हीरोज, उनकी गर्लफ्रेंड्स, चमचे पत्रकारों और उनकी करियर बर्बाद करने वाली फेक मीडिया स्टोरीज ने फिल्मों से निकलवाया है। कभी-कभी करियर बर्बाद हो गए हैं। आपको बने रहने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, फाइट बैक करना पड़ता है, कुछ सर्वाइव करते हैं कुछ नहीं।

सच बोलने पर बताया जाता है पागल

रवीना ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा-' जब आप सच बोलते हैं तो आपको झूठा, पागल, सायकॉटिक प्रचारित कर दिया जाता है। चमचे पत्रकार पेज भर-भरकर लिखते हैं और आपकी सारी मेहनत को बर्बाद कर देते हैं।

हर जगह है गंदी राजनीति

रवीना ने आगे लिखा-' वह आभारी हैं इंडस्ट्री ने उन्हें जो कुछ भी दिया लेकिन कुछ लोगों की गंदी राजनीति मन खट्टा कर देती है। एक और ट्वीट में रवीना ने लिखा है- ऐसा किसी ऐसे के साथ भी हो सकता है जो इंडस्ट्री में पैदा हुआ हो, 'इनसाइडर' जैसा कि मैं सुन सकती हूं कुछ ऐंकर्स इनसाइडर/आउटसाइडर चिल्ला रहे हैं। लेकिन आप लड़ते हैं। जितना उन्होंने मुझे दबाने की कोशिश की, उतनी तेजी से मैंने फाइट बैक किया। गंदी राजनीति हर जगह होती है। उन्होंने यह भी लिखा, मुझे अपनी इंडस्ट्री से प्यार है लेकिन हां, प्रेशर काफी ज्यादा है। यहां अच्छे लोग हैं और ऐसे लोग भी हैं जो गंदा काम करते हैं। हर तरह के लोग हैं लेकिन दुनिया ऐसी ही है।
बता दें कि सुशांत ने रविवारदोपहर अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। वह काफी समय से डिप्रेशन में थे। वहीं सुशांत के निधन से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। हाल ही में खबर आई है कि सुशांत के निधन के बाद उनकी कजिन भाभी की भी मृत्यु हो गई है। सुशांत की भाभी एक्टर की मौत का सदमा बर्दाशत नहीं कर पाई और कल उन्होंने अपने गांव में अंतिम सांस ली।
कंगना के बाद अब रवीना ने बताया इंडस्ट्री का 'काला सच', कहा- मुझे हीरोज और उनकी गर्लफ्रेंड्स ने फिल्मों से निकलवाया कंगना के बाद अब रवीना ने बताया इंडस्ट्री का 'काला सच', कहा- मुझे हीरोज और उनकी गर्लफ्रेंड्स ने फिल्मों से निकलवाया Reviewed by Realpost today on June 16, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.