फिल्मी कलाकारों की फिटनेस देखकर अक्सर लोग उनकी डाइट के बारे में जानना चाहते हैं। लोग सदियों से मानते हैं कि दूध पीने से ताकत आती है। क्या सलमान खान भी दूध पीते हैं ऐसे सवाल हर किसी के मन में होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान खान कौन सी डेयरी का दूध पीते हैं।
Third party image reference
पुणे की महालक्ष्मी डेरी बहुत मशहूर है। इसके बहुत ज्यादा ग्राहक नहीं है लेकिन जितने ग्राहक हैं वह सभी भारत की मशहूर हस्तियां हैं। सलमान ही नहीं अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी, सचिन तेंदुलकर और रितिक रोशन जैसी बड़ी हस्तियां इसी डेयरी का दूध पीती हैं।
महालक्ष्मी डेरी का इतिहास
पुणे के रहने वाले देवेंद्र शाह ने इस डेरी की नींव रखी थी। शुरुआत में इस डेरी के बहुत कम कस्टमर थे लेकिन अच्छी क्वालिटी के कारण इस डेरी के ग्राहक बढ़ते चले गए। अब इस डेरी के कुल 22000 ग्राहक हैं और ये सभी अमीर लोग होते हैं क्योंकि इस डेरी का दूध काफी महंगा है।
Third party image reference
इस दूध की खास बात
देवेंद्र शाह की डेरी में सिर्फ डच होल्स्टीन नस्ल की गाय ही रखी जाती है। लगभग दो हजार गाय रोज 25000 लीटर दूध देती हैं। इन्हें देर रात महाराष्ट्र के अलग अलग शहरों लिए रवाना कर दिया जाता है। सुबह 5:30 बजे दूध मुंबई पहुंचता है। जिसके बाद यहां रहने वाले ग्राहकों को 7:30 बजे तक दूध सप्लाई कर दिया जाता है।
यहां पर गाय को शुद्ध भोजन खिलाया जाता है। इसके अलावा यह गाय सिर्फ RO का पानी ही पीती हैं।
Third party image reference
दूध की कीमत
यहां पर मिलने वाले दूध की कीमत ₹140 प्रति लीटर है जबकि आप कोई दूसरी ब्रांड का 1 लीटर दूध ₹54 में खरीद सकते हैं। इसलिए इस दूध को सिर्फ अमीर लोग ही खरीद पाते हैं।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
न्यूज़ सोर्स - आजतक
सचिन से लेकर सलमान तक सब इसी डेरी का दूध पीते हैं, 1 लीटर दूध की कीमत होती है इतनी
Reviewed by Realpost today
on
December 09, 2019
Rating:


