सात समंदर पार दुल्हन बनकर जाएगी बिहार की ये बेटी, ब्राजील के बिजनेसमैन को दे बैठी दिल

सात समंदर पार दुल्हन बनकर जाएगी बिहार की ये बेटी, ब्राजील के बिजनेसमैन को दे बैठी दिल

Third party image reference
बिहार की सिंगर देवी ने यह जानकारी सोशल मीडिया को दी है कि वह विदेशी युवक से शादी करने वाले हैं, जिनका नाम फैबीसीओ है. जो कि एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं. उनकी कंपनी जल्द हिंदुस्तान में भी बिजनेस शुरू करने वाली है, उन्होंने कहा कि मुझे वेस्टर्न कल्चर बहुत अच्छा लगता है. क्योंकि वहां एक दूसरे को जानने के बाद शादी करने को मिलता है.

Third party image reference
इसके अलावा बातचीत के दौरान सिंगर देवी ने लालू यादव के बेटे तेज प्रताप का उदाहरण भी दिया कि- यदि ऐश्वर्या और तेजप्रताप शादी से पहले एक दूसरे को अच्छी तरह जान लेते तो शायद आज ऐसा कुछ नहीं होता. वह दोनों एक दूजे को नहीं समझ पाए जिसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए.

Third party image reference
सिंगर देवी ने कहा- अब जिस इंसान के साथ पूरी जिंदगी बिताने वाली है उसको अच्छे से जान लेना चाहिए. इसके बाद उन्होंने बताया कि उनकी फैब से एक फंक्शन के दौरान मुलाकात हुई थी. हम दोनों पहले दोस्त बने. इसके बाद एक दूसरे को पसंद कर लिया दोनों ने मिलकर शादी करने का फैसला भी लिया.

Third party image reference
देवी ने बताया कि छठ पूजा पर उनका नया गाना रिलीज होने वाला है. वह भी दूसरे गानों की तरह धूम मचा सकता है. इसके बाद देवी ने बिहार के लोगों से इस बात पर अपील की वह बुरे गानों से दूर रहें साथ ही अच्छे गीतों को सुने और उनको पसंद करें ताकि विश्व में भोजपुरी गानों का क्रेज चलता रहे.

Third party image reference
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका नाम विदेशी युवक के साथ जुड़ चुका है. इस लिस्ट में बिहार की जानी मानी भोजपुरी गायिका देवी का नाम भी शामिल है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड से विवाह रचाने वाली है.
सात समंदर पार दुल्हन बनकर जाएगी बिहार की ये बेटी, ब्राजील के बिजनेसमैन को दे बैठी दिल सात समंदर पार दुल्हन बनकर जाएगी बिहार की ये बेटी, ब्राजील के बिजनेसमैन को दे बैठी दिल Reviewed by Realpost today on December 09, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.