मौसम में सर्द हवा जैसे जैसे बढ़ रही है इस साल कड़ाके की ठंड पड़ना अब धीरे-धीरे शुरू हो रही है| जैसे ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होती है तो सबसे पहले हमें ख्याल आता है सर्दियों में पहने जाने वाले गर्म कपड़ों का| ऐसे में हम यही चाहते हैं कि बाजार में हमें सबसे सस्ते लेकिन सबसे अच्छी क्वालिटी के जैकेट, स्वेटर, ब्लेजर, जूते मौजे आदि मिल जाए| ऑनलाइन भी अक्सर ही सस्ते बाजार सर्च करते हुए नजर आते हैं| आज मैं आपके लिए राजधानी दिल्ली के कुछ बेहद ही सस्ते बाजार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर आपको बहुत ही कम रेट पर जैकेट, स्वेटर और सर्दियों के कपड़े मिल जाएंगे|
जनपथ मार्केट
Third party image reference
दिल्ली का यह मार्केट कनॉट प्लेस और जनपथ मेट्रो स्टेशन के पास में ही है| जहां पर आप बहुत ही कम दाम पर ब्लेजर, जूते, स्वेटर, जैकेट आदि खरीद सकते हैं| अगर आप बारगेनिंग करने में अच्छे हैं तो यहां पर बहुत ही कम रेट पर आपको यह सब चीजें मिल जाएंगी| यहां पर स्वेटर की शुरुआत सिर्फ ₹100 से हो जाती है वही लेदर जैकेट की शुरुआत भी लगभग ₹150 से हो जाती है| जैसे जैसे रेट बढ़ती जाएगी वैसे वैसे ही क्वालिटी बढ़ती जाएगी|
लाजपत नगर मार्केट
Third party image reference
यह बाजार लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल पास में है जहां पर विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के कपड़े बहुत ही ज्यादा मिलते हैं| सर्दियों के दिनों में यहां पर स्वेटर, शॉल और जैकेट्स बेहतरीन क्वालिटी के मिलते हैं जो बेहद ही कम दाम में उपलब्ध होते हैं| इस पूरे बाजार में घूमने में आपको लगभग 3 से 4 घंटे लग जाएंगे लेकिन यहां पर आप बारगेनिंग करके बहुत ही कम दाम पर यह कपड़े खरीद सकते हैं|
सरोजिनी नगर मार्केट
Third party image reference
सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली का एक बेहतरीन मार्केट है जहां पर आपको बेहद सस्ती रेट पर कपड़े मिल जाते हैं| इना मेट्रो स्टेशन से उतरने के बाद ₹10 ऑटो वाला लेता है जो आपको इस मार्केट में छोड़ देगा, जहां पर आज की फैशन की सारी जरूरतें पूरी हो जाएंगी| सर्दियों में जितने भी फैशन वाले कपड़े होते हैं जिनमें उनी, गर्म कपड़े, स्टॉल, शॉल, जैकेट यह सभी बेहद ही कम प्राइस पर शुरू हो जाती हैं| जिनकी रेंज सिर्फ ₹50 से शुरू होती है|
चांदनी चौक
Third party image reference
दिल्ली का यह बाजार बहुत ही ज्यादा बिजी रहता है| यहां पर दिसंबर के महीने में शादियों के और सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए लोगों की जमकर भीड़ पड़ती है| यहां पर आपको शादियों से लेकर सर्दियों के सभी प्रकार के कपड़े, लेदर जैकेट, स्कार्फ, शॉल, शूज मौजे. स्वेटर, टोपी यह बेहद ही कम रेट पर उपलब्ध है| यहां पर कपड़ों की शुरुआत सिर्फ ₹50 से हो जाती है जो क्वालिटी बढ़ने के साथ ही बढ़ती जाती है| बारगेनिंग करके आप यहां पर बहुत ही अच्छी रेट में शॉपिंग कर सकते हैं|
हमें उम्मीद है कि आप लोगों को जानकारी अच्छी लगी होगी| कमेंट करके आपके शहर का नाम जरूर बताएं ताकि हम आपके शहर में सबसे सस्ते मार्केट की जानकारी आपको दे सके हैं|
सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए देश के टॉप 4 सबसे सस्ते बाजार, रेंज सिर्फ 50 रूपये से शुरू
Reviewed by Realpost today
on
December 09, 2019
Rating:



