महीने पहले ही 14 फरवरी को हुई इंदौर शहर की पहली किन्नर की शादी विवादों में पड़ गई है। किन्नार ने पति की गुमशुदगी की शिकायत 23 अप्रैल को खजराना थाना पुलिस से किया। सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन दिया। वहां से इसको वन स्टॉप सेंटर को भेज दिया गया। शुक्रवार को किन्नर ने सेंटर पर अपनी व्यथा सुनाई। उसने ससुराल पक्ष पर पति को छुपाकर रखने का आरोप भी लगाया है। उसको डर है कि वे पति की दूसरी शादी न करवा दें।

शहर में पहली बार हुई किन्नर की शादी काफी ज्यादा चर्चा में भी रही थी। उल्लेखनीय है कि स्कीम नंबर 134 निवासी 33 वर्षीय जयासिंह परमार ने महू निवासी जुनैद खान से वेलेंटाइन डे पर बिजासन माता मंदिर में शादी की थी। इसके बाद 30 मार्च को रायपुर में किन्नर सामूहिक सम्मेलन में दोनों ने दोबारा विधिवत शादी किया और इंदौर में सांसारिक जीवन शुरू किया। जया के अनुसार 9 अप्रैल की रात को जुनैद महू में माता-पिता से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से अभी तक नहीं लौटा। जब इस बारे में परिवार वालों से बात किया तो उन्होंने जुनैद के घर आने की बात से इंकार कर दिया
पति के सिवाय कोई भी नहीं, समाज ने भी बेदखल किया

पति पर है पूरा भरोसा

ऐसे किया था दोनों ने शादी

जुनैद ने जया के बारे में सबकुछ जानते हुए भी प्यार का इजहार किया और शादी का प्रस्ताव भी रखा। शादी को लेकर कई तरह की अटकलें थीं लेकिन एक एनजीओ की मदद से शादी की तैयारियां की गईं। उधर जुनैद ने भी कहा था कि परिवार नहीं माना तो वह अपनी अलग गृहस्थी बसाएगा। निजी कंपनी में मार्केटिंग करने वाले जुनैद ने कहा था कि उसको कोई फर्क नहीं पड़ता कि जया सामान्य है या किन्नार।
बच्ची गोद लेने का भी सपना था

इस चर्चित जोड़े ने एक बच्ची को गोद लेने की भी बात कही थी। जया का कहना है कि वह बच्ची को पढ़ा लिखा कर नेक इंसान बनाना चाहती थी लेकिन यह नहीं सोचा था कि घर बसने की शुरुआत में ही इतनी सारी समस्या आकर खड़ी हो जाएगी
किन्नर ने प्रेमी युवक से किया शादी, दो दिन बोलकर गया था लेकिन अब हुआ ऐसा..!
Reviewed by Realpost today
on
December 18, 2019
Rating:
Reviewed by Realpost today
on
December 18, 2019
Rating: