स्कूल बस में छात्रा के आ गए पीरियड्स, एक लड़के ने जो किया वो दुनिया के लिए मिसाल


कभी कभी कुछ ऐसी खबरें भी सुनने को मिल जाती है जिससे हम यह कह सकते है कि इस दुनिया में अभी भी लोगो में थोड़ी बहुत इन्सानियत बाकी है और एक औरत की स्थित को समझने के लिए हमेशा ही लोग तैयार रहते है। आज हम आपको एक ऐसी ही हुई घटना के बारे में बतायेंगे जिसे सुनकर आप भी कहोगे कि धन्य है ऐसी माँ जिसने ऐसे अच्छे लोगों को जन्म दिया है।
हम आपको बताते हैं इस किस्से के बारे में। एक लड़की अपने स्कूल से अपने घर स्कूल बस से वापस आ रही थी की बस में बैठी उस लड़की का पीरियड शुरू हो गया और उस पीरियड के दौरान उसे ब्लड आने लगा तभी उसी बस में खड़े लड़के ने देखा की वह लड़की बहुत परेशान है।
वह लड़का उस लड़की से उम्र में एक साल बड़ा था। उस लड़के ने बिना कोई देर किये उस लड़की के कानों में जाकर कहा कि ये लो मेरा स्वेटर और उसे कमर से नीचे हिस्से में बांध लो। लेकिन लड़की को बहुत संकोच हो रहा था। फिर उस लड़के ने कहा कि आप चिंता मत करिये मेरे घर में मेरी भी सगी बहने है उनके साथ भी कभी ऐसी समस्या हो सकती है। जब लड़की ने ये बाते सुनी तो स्वेटर को कमर के नीचे बांध लिया और तब वह लड़की अपने घर पहुँच सकी बिना कोई दिक्कत के।
घर पहुँच कर जब उस लड़की ने पूरा हाल अपनी माँ को बताया तो उस लड़की की माँ ने गुडगाँव moms फेसबुक ग्रुप पर लिखकर पोस्ट किया कि मै उस लड़के को धन्यवाद करती हूं जिसने सही समय पर मेरी बेटी की हेल्प की और मै उस माँ को भी धन्यवाद कहना चाहती हूँ जिसने इतने अच्छे पुत्र को जन्म दिया है और इतनी अच्छी शिक्षा भी दे रही है। उस लड़की की माँ ने लिखा है कि मै ऐसी माँ को बार बार प्रणाम करना चाहती हूं जिसने अपने बेटे को इतने अच्छे संस्कार सिखाये हैं।
स्कूल बस में छात्रा के आ गए पीरियड्स, एक लड़के ने जो किया वो दुनिया के लिए मिसाल स्कूल बस में छात्रा के आ गए पीरियड्स, एक लड़के ने जो किया वो दुनिया के लिए मिसाल Reviewed by Realpost today on December 17, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.