मोबाइल फोन आज के समय मे सभी की जरूरत बन गया है। ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चों को बचपन से ही मोबाइल देखना सिखाते हैं। फिर बच्चे भी घंटों मोबाइल पर अपनी नजरें गड़ाए रहते हैं। इस वजह से कई छोटे बच्चों की आंखों पर चश्मा भी लग गया है। ऐसा ही कुछ थाईलैंड में रहने वाले एक माता-पिता के साथ हुआ।
Third party image reference
दरअसल, थाईलैंड में रहने वाले Dachar Nuysticker Chuayduang की 4 साल की बेटी को ज्यादा स्मार्टफोन देखना बहुत महंगा पड़ा।
Third party image reference
सूत्रों के मुताबिक, उनकी बेटी 2 साल की थी तब से बहुत मोबाइल देख रही है। ऐसे में जब वह चार साल की हुई तो उसकी आंखों में इस मोबाइल के कारण समस्याएं पैदा हो गईं। इस समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले लड़की को चश्मा दिया गया। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि लड़की को 'लेजी आई' नाम की बीमारी हो गई, जिसे एंबीलिया भी कहा जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज चश्मा लगाने के बाद भी संभव नही है। इस बीमारी के कारण, हमारा मस्तिष्क आंखों को दिखाई देने वाली तस्वीर को महसूस करने में असमर्थ है।
Third party image reference
पिता Dachar ने इस पूरी घटना को फेसबुक के माध्यम से लोगों को बताया है। उन्होंने बताया कि 'पहले तो हमने सोचा था कि चश्मा लगाने के बाद बेटी की आंखें ठीक हो जाएंगी लेकिन बाद में हमें पता चला कि इस बीमारी का इलाज चश्मा नहीं है बल्कि इसके लिए सर्जरी से गुजरना होगा। साथ ही, हमने पाया कि हमारी बेटी की आँखों में ये समस्या लंबे समय से मोबाइलों को देखने के कारण हुई है।
Third party image reference
इसलिए हम सभी माता-पिता को जागरूक करना चाहते हैं कि वे अपने बच्चों को अधिक मोबाइल फोन दिखाने की गलती न करें।
दोस्तों, इस लेख के बारे में आपकी क्या राय है अपने जवाब हमें नीचे कमेंट बॉक्स में दें।
मोबाइल की लत ने इस लड़की की ऐसी हालत बना दी, आप भी हो जाए सतर्क
Reviewed by Realpost today
on
December 17, 2019
Rating:



