पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में नए खिलाड़ियों की एंट्री हो रही है। टीम इंडिया के कुछ दिग्गज खिलाड़ी खराब खेल लिया फिटनेस की वजह से बाहर चल रहे हैं। इसी कारण से युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में खेल रहे हैं। इसी वजह से चार खिलाड़ियों का कैरियर दांव पर लगा हुआ दिखाई दे रहा है। आइए इन चार खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
1. महेंद्र सिंह धोनी
Third party image reference
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आता है। सिंह धोनी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उनकी जगह कई विकेटकीपर का प्रयोग किया जा रहा है। धोनी की वापसी टीम इंडिया में कब होगी कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन यदि किसी नए विकेटकीपर ने अपनी छाप छोड़ दी तो उनका करियर खतरे में पड़ सकता है।
2. शिवम दुबे
Third party image reference
शिवम दुबे टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर है। लेकिन दुबे ना तो बल्ले से अच्छा कमाल कर रहे हैं और ना ही बॉलिंग में अपना असर छोड़ पा रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने एक ओवर में 34 रन जड़ दिए थे। इसीलिए शिवम दुबे का क्रिकेट कैरियर खतरे में नजर आ रहा है।
3. हार्दिक पांड्या
Third party image reference
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। लेकिन एक दफा पांड्या मैदान पर बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से पांड्या लगातार चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे। बार-बार अंदर बाहर होने की वजह से उनके कैरियर पर भी असर पड़ रहा है। भारतीय टीम में भी पांड्या की जगह कई ऑलराउंडर पर प्रयोग किया जा रहा है। इसीलिए पांड्या का कैरियर भी खतरे में है।
4. ऋषभ पंत
Third party image reference
महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत को लगातार मौके दिए गए। लेकिन ऋषभ पंत उन मौकों को भुनाने में असफल रहे। आज आलम यह है कि ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जाता है लेकिन प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं दिया जाता। उम्मीदों पर खरा न उतरने की वजह से ऋषभ पंत की जगह के एल राहुल से विकेट कीपिंग कराई जा रही है। इसीलिए पंत का कैरियर भी खतरे में नजर आ रहा है।
धीरे-धीरे खतरे में पड़ रहा है इन 4 खिलाड़ियों का करियर, नंबर 1 की वापसी चाहता है पूरा देश
Reviewed by Realpost today
on
February 09, 2020
Rating:



