भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच चल रहे 3 मैचों की वनडे सीरीज़ भारत लगातार 2 मैच गंवाकर हार चुकी है, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ODI में यह भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार है, यही वजह है की अब सीरीज़ हारने पर कई सारे गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं उनमें से हम 3 सबसे अहम् सवाल आपके लिए लेकर आये हैं |
Third party image reference
1 - टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए नहीं हो रहा चयन ?
इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप होने जा रहा है जिसके कारण यह सवाल तो लाज़मी होगा की आखिर भारतीय चयन कर्ताओं द्वारा वनडे में भी उन खिलाड़ियों को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है जो इस साल टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे |
Third party image reference
2 - केदार जाधव का टीम में क्या किरदार है ?
कप्तान विराट कोहली, मनीष पांडे और ऋषभ पंत को बैठा कर केदार जाधव को आखिर क्यों मौका दे रहे हैं जबकि मनीष पांडे और पंत इस साल टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होने वाले हैं, और फिर अगर केदार जाधव को खिलाया जा रहा है आखिर क्यों उनसे गेंदबाज़ी नहीं कराई जा रही है, और अगर वह गेंदबाज़ी नहीं कर रहे हैं तो किसी प्रॉपर बल्लेबाज़ को उनकी जगह क्यों नहीं मौका दिया जा रहा है |
Third party image reference
3- रोहित व धवन की गैर मौजूदगी में के 'एल राहुल' से ओपनिंग करानी चाहिए ?
देखिये ज़्यादार क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है की जब रोहित और धवन टीम में नहीं हैं तो के एल राहुल ओपनिंग के नंबर एक दावेदार हैं, यह बात अलग है की के एल राहुल ने नंबर 5 पर अच्छी बल्लेबाज़ी की है मगर बतौर सलामी बल्लेबाज़ भी उन्होंने अच्छा खेला है और टीम को मज़बूत शुरुआत दी है |
कप्तान विराट कोहली, कोच और चयन करताओं को इन सभी गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिए, कुछ फैंस का यह भी कहना है की रोहित शर्मा के ना होने से भारतीय टीम मैच हार रही है और भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड से अच्छी टीम है तो उन्हें हम बता दें की न्यूज़ीलैंड की तरफ भी 3 टॉप गेंदबाज़ और विलियमसन टीम का हिस्सा नहीं हैं फिर भी यह टीम अच्छा प्रदर्शन है |
आप सभी का इस बारे में क्या कहना है हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं |
IND vs NZ: टीम इंडिया के सीरीज़ हारने पर उठे यह 3 गंभीर सवाल, क्या विराट देंगे इसका जवाब ?
Reviewed by Realpost today
on
February 09, 2020
Rating:


