इस दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को लगाईं लताड़, कहा-रोहित लालची है इसलिए उसने...

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 5-0 से क्लीनस्वीप किया और अब बुधवार (5 फरवरी) से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीनस्वीप के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर फॉरमैट में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Third party image reference
अजय जडेजा ने क्रिकबज के साथ खास बातचीत में कहा कि रोहित शर्मा को जब बल्लेबाजी के दौरान खिंचाव हो रहा था तो उन्होंने उसके बावजूद दो गेंद क्यों खेली? अजय जडेजा ने कहा, 'पिंडली की मांसपेशी जब खिंचती है तो उसे ठीक होने में 2 से 3 हफ्ते लगते हैं। मुझे दिक्कत इस बात से है कि रोहित शर्मा पिंडली खिंचने के बाद भी दो गेंद खेले। उन दो गेंदों की वजह से उनकी चोट और गंभीर हो गई।'

Third party image reference
उन्होंने साफ़ कहा की रोहित शर्मा लालची हैं और इसी वजह से उन्होंने और गेंद खेला। उन्होंने यह भी कहा की रोहित को बल्लेबाजी करते देखना सुखद अनुभव होता है, वो पिछले डेढ़ साल में शानदार बल्लेबाजी कर सबको अपना प्रसंशक बनाया है उन्हें यह रिश्क नहीं लेना चाहिए था। जडेजा ने कहा की रोहित का टेस्ट और वनडे से बाहर होने से सबसे ज्यादा निरसा हुई है, उन्होंने कहा की सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उन्हें यह नहीं करना चाहिए था।

Third party image reference
उन्होंने कहा की 2 गेंद के चक्कर में आपके कई दफा 2 महीने खिंच जाते हैं. रोहित शर्मा इतने अच्छे फॉर्म में हैं पिछले डेढ़ साल से, अब तो टेस्ट में भी वापसी कर ली थी लेकिन इस गलती का खामियाजा उनकी फॉर्म पर पड़ सकता है। हालाँकि हम उम्मीद करते हैं की ये इस खिलाड़ी के साथ ना हो। जोश-जोश में खिलाड़ी ऐसा करते हैं। बल्लेबाज सोचता है कि मैं इतना अच्छा खेल रहा हूं और खड़े-खड़े रन बना दूंगा लेकिन पिंडली की चोट बल्लेबाज का पूरा संतुलन खराब करता है।
इस दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को लगाईं लताड़, कहा-रोहित लालची है इसलिए उसने... इस दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को लगाईं लताड़, कहा-रोहित लालची है इसलिए उसने... Reviewed by Realpost today on February 07, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.