भारतीय टीम में ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर तैयार करने के लिए लगातार कई मौके दिया गए लेकिन ऋषभ पंत उन मौकों को भुना नहीं पाए। ना तो उन्होंने विकेटकीपिंग में उम्मीद के मुताबिक काम किया और ना ही बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। जब से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम से अलग हुए हैं उसके बाद से ही ऋषभ पंत पर सिलेक्टर ने भरोसा दिखाया है। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने तो यहां तक बयान दिया कि अब महेंद्र सिंह धोनी से आगे बढ़कर दूसरे विकल्पों पर सोचने की जरूरत है। उनका सीधा सा अर्थ था कि अब धोनी की जगह नया विकेटकीपर लाना ही होगा और इसी की खोज में लगातार ऋषभ पंत को मौके दिए गए मगर ऋषभ पंत सफल नहीं हुए।
Third party image reference
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में लोकेश राहुल को विकेटकीपर के रूप में आजमाया गया और उन्होंने इस मौके को भुना लिया। उन्होंने विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया साथ ही बल्लेबाजी में भी जमकर रन बनाए और टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बने, साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की।
Third party image reference
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली से एक सवाल किया गया कि आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में किसे विकेटकीपर के तौर पर चुना जाएगा ऋषभ पंत, लोकेश राहुल या फिर महेंद्र सिंह धोनी। उनका साफ जवाब था की ऋषभ पंत की जगह लोकेश राहुल को टीम में खिलाना कप्तान विराट कोहली ,कोच रवि शास्त्री और टीम मैनेजमेंट का निर्णय था। आने वाले समय में भी कौन खिलाड़ी भारतीय विकेटकीपर के रूप में वर्ल्ड कप खेलेगा यह निर्णय चयनकर्ता, भारतीय कप्तान और कोच लेंगे।गांगुली के इस बयान से साफ लगता है कि जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा वह टीम में खेलेगा। अभी यह तय नहीं है कि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कौन सा खिलाड़ी संभालेगा।
Third party image reference
दोस्तों एम एस धोनी को अब मौका मिलना चाहिए या भारतीय टीम को नया विकल्प तलाशना चाहिए? कमेंट करके अपनी राय जरूर दें। साथ ही क्रिकेट से संबंधित ताजा और रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए इस चैनल को फॉलो करें, धन्यवाद।
T-20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर की भूमिका निभाने के लिए तैयार रहें यह खिलाड़ी: सौरभ गांगुली।
Reviewed by Realpost today
on
February 07, 2020
Rating:


