रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली के लिए कहा - मैं गांगुली का सम्मान नहीं करता तो उन्हें भाड़..

दोस्तों, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष बन गए है| मीडिया में अक्सर सौरव गांगुली और भारतीय कोच रवि शास्त्री के बीच मतभेद की खबरें आती ही रहती है| लेकिन हाल ही में भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो सौरव गांगुली की बहुत ज्यादा इज्जत करते हैं और उन दोनों के बारे में फैलाई जाने वाली सारी बातें काल्पनिक हैं और जो लोग ऐसा करते हैं वो भाड़ में जाएं|

Third party image reference
रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि वो सौरव गांगुली की बहुत इज्जत करते हैं| उन्होंने कहा, सौरव गांगुली ने बीसीसीआई का अध्यक्ष पद बहु कठिन समय में संभाला है| इसे वापस पटरी पर लाने के लिए उन्हें लोगों का भरोसा चाहिए|

Third party image reference
शास्त्री ने आगे कहा, एक क्रिकेटर के तौर पर गांगुली ने जो किया, उसके लिए मेरे मन में काफी ज्यादा सम्मान है| अगर लोगों को लगता है कि मैं गांगुली का सम्मान नहीं करता तो उन्हें भाड़ में जाने दीजिए| जहां तक शास्त्री-गांगुली विवाद की बात है तो यह मीडिया के लिए चाट और भेलपुरी की तरह है|

Third party image reference
रवि शास्त्री ही नहीं खुद सौरव गांगुली भी इस विवाद को कोरी अफवाह बता चुके हैं| इंडिया टुडे के ही कार्यक्रम में गांगुली ने इसे गलत बताया था| उन्होंने कहा था, ये सब अटकलें हैं| मेरे पास इन सवालों का जवाब नहीं है|
दोस्तों, आपको इस बारे में क्या कहना है ? हमें कमेन्ट करके जरुर बताए| अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज इसे लाइक और शेयर जरुर करे|
रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली के लिए कहा - मैं गांगुली का सम्मान नहीं करता तो उन्हें भाड़.. रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली के लिए कहा - मैं गांगुली का सम्मान नहीं करता तो उन्हें भाड़.. Reviewed by Realpost today on February 07, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.