ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आयोजित किये जा रहे बुश फायर क्रिकेट बैश मैच में गिलक्रिस्ट XI की टीम ने टॉस जीतकर पहले पोंटिंग X1 की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया.
Third party image reference
आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पोंटिंग XI की टीम की शुरुआत खराब रही और लैंगर 6 रन बनाकर आउट हो गये.
Third party image reference
इसके बाद पोंटिंग और हेडन की जोड़ी ने टीम के स्कोर को आगे बढाया. हेडन 16 रन बनाकर युवराज सिंह का शिकार हुए जबकि पोंटिंग 26 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए.
Third party image reference
मेलबर्न में खेले जा रहे इस मुकाबले में लारा ने जबरदस्त और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. लारा ने 11 गेंदों पर 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 30 रन की पारी खेली.
Third party image reference
भारत के पुर स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने 1 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. पोंटिंग XI की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 104 रन बनाये. गिलक्रिस्ट XI की तरफ से वाल्श ने 20 रन देकर 1 विकेट और एक विकेट सायमंड्स ने हासिल किया.
मेलबर्न में युवराज-लारा ने मचाया गदर, पोंटिंग-हेंडन ने खेली तूफानी पारी, देखें स्कोरकार्ड
Reviewed by Realpost today
on
February 09, 2020
Rating:



