NZvIND, 3rd ODI : तीसरे वनडे में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम

की अगुवाई वाली भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखरी मुकाबला माउन्ट मोगूनुई के बे ओवेल में खेला जाएगा. यह मुकाबला 11 फ़रवरी सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा. पहले दो मुकाबले हारने वाली इंडिया आखरी म्मैच को जीत कर अपना सम्मान बचाना चाहेगी.

क्लीन से बचना चाहेंगे विराट कोहली

टी20 सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल हुई है. सीरीज के पिछले दो मुकाबले करीबी जरूर रहे है, लेकिन जीत मेजबान को ही मिली टीम इंडिया ने दोनों ही मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की है. सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतकर भारतीय टीम न्यूजीलैंड की टीम को क्लीन स्वीप करने से रोकना चाहेगी.

पृथ्वी शॉ

भारतीय आक्रामक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने पिछले मैच ममें जिस तरह से भारतीय टीम को शुरुआत दी थी. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि भारतीय पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग एक बार फिर बल्ला लेकर मिदान में उतर गए हों. प्रथ्वी ने पिछले मैच में 24 रन बनाये थे और ये सारे रन केवाल चौकों से आये थे. प्रथ्वी के इस बल्लेबाजी को देखकर कप्तान कोहली एक बार फिर उन्हें आखरी वनडे में मौक़ा देंगे.

मयंक अग्रवाल

पिछले दोनों वनडे मैच में भारतीय पारी की शुरुआत करने वाले मयंक अग्रवाल  एक बार फिर ओपनिंग करते हुए नजर आएगें. रोहित शर्मा की जगह टीम में आये मयंक अग्रवाल ने अभी तक सीमित ओवेरों के क्रिकेट में हालाँकि अच्छा प्रदर्शन नहीं किया किया. लेकिन इस खिलाड़ी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इसी करण पिछले दोनों वनडे मैच में फ्लॉप रहने के बाद भी कप्तान इस युवा खिलाड़ी को एक और मौका दे सकते हैं.

विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नबर 3 पर खेलना तय है. विराट कोहली भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के भी सर्वश्रेष्ठ नंबर 3 बल्लेबाज हैं. इसी कारण आप सभी को नंबर 3 पर विराट कोहली ही नजर आयेंगे.

श्रेयस अय्यर

भारतीय शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. अगर आप पिछले मैच को देखें तो जहां विराट कोहली जैसे बल्लेबाज सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए थे वहां अय्यर ने शानदार 52 रनों की अर्ध्सत्कीय पारी खेल एक बार फिर साबित कर दिया की वो भारतीय टीम के लिए लम्बे समय तक नबर 4 पर खेलते नजर आयेंगे.

मनीष पांडे

मनीष पांडे ने भी भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. मनीष पांडे न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 श्रंखला में एक बार भी आउट नहीं हुए हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अच्छा मैच फिनिस किया है. इस कारण आखरी वन डे में विराट कोहली मनीष पांडे को मौका देने वाले हैं.

केएल राहुल (विकेटकीपर)

विकेट कीपर के तौर पर एक बार फिर हम सब को केएल राहुल ही दिखाई देंगे. यदि ऋषभ पंत खेलते हैं तो कप्तान विराट कोहली उनके हाँथों में भी कीपिंग ग्लब्स थमा सकते हैं.

रविन्द्र जडेजा (ऑलराउंडर)

जिस तरह का खेल रविन्द्र जडेजा ने अभी तक दिखाया है. उनका भारतीय टीम में स्थान पक्का है. जडेजा ने आखरी वनडे में भी बल्ले तथा गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. इसलिए आप सभी को नंबर 7 पर एक बार रविन्द्र जडेजा ही बल्लेबाजी करते दिखेंगे.

युजवेंद्र चहल 

भारतीय  टीम के शानदार लेग स्पिनर युज्वेद्र चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी तथा उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में मौका नहीं मिला था लेकिन कुलदीप के ख़राब प्रदर्शन के कारण इन्हें टीम में मौका दिया गया और चहल ने शानदार प्रदर्शन भी किया. इसी कारण चहल भी भारतीय टीम की प्लेयिंग इलेवन में जगह जरूर बनायेंगे.

शार्दुल ठाकुर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए अच्छा करते हुए आ रहे हैं. शार्दुल ने टी20 सीरीज इमं भी एक उपयोगी ओवर डालकर भारतीय टीम के लिए 7 रन बचाए थे. जिसके कारण सुपर ओवर हुआ और भारतीय टीम को जीत मिली. शार्दुल ने पिछले वनडे में भी गेंद तथा बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए. शार्दुल का खेलना भी पक्का है.

नवदीप सैनी

नवदीप सैनी ने अभी तक गेंद से तो सभी को प्रभावित किया ही था, लेकिन पिछले मैच में बल्ले के साथ भी शानदार प्रदर्शन कर ये दिखा दिया है कि वो गेंद से ही अन्हीं बल्कि जरूत पड़ने पर बल्ले से भी भारतीय टीम को मैच जीता सकते हैं. नवदीप के इस ऑल राउंड प्रदर्षन के चलते उनका टीम में स्थान पक्का है.

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाजी में एक बार फिर से अनुभवी जसप्रीत बुमराह के इर्द गिर्ध नजर आयेगी. हालाँकि बुमारह का पिछला मैच ख़राब रहा था. उन्होंने अपने 10 ओवर के कोटे में 64 रन खर्च किये थे और एक भी विकेट नहीं लिया था. इसके बावजूद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह गेंदबाज विश्व का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है. और वापसी कैसे की जाती है यह खिलाड़ी अच्छे से जानता है. इसी कारण आखरी वनडे में जसप्रीत बुमराह जरूर वापसी करते हुए दिखाई देंगे.

संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल , विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी.
संदर्भ 
NZvIND, 3rd ODI : तीसरे वनडे में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम NZvIND, 3rd ODI : तीसरे वनडे में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम Reviewed by Realpost today on February 09, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.