भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले दोनों मुकाबले हारने के साथ भारत ने सीरीज भी गँवा दी है। इस मैच में 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 251 रन पर ढेर हो गई। इस मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेंस में नवदीप सैनी ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
Third party image reference
सवाल- क्या आपने सोचा था कि ये मैच अंत तक इतना करीबी हो जाएगा?
नवदीप- ये विकेट काफी फ्लैट था, इसलिए हमें लग रहा था कि अगर बल्लेबाज क्रीज पर टिके तो मैच अंत तक जा सकता है। इसलिए हमारी यही कोशिश थी कि मैच को करीब लेकर जाएं।
सवाल- इस समय टीम के गेंदबाज भी बल्लेबाजी में योगदान दे रहे हैं, और आपने भी अच्छा प्रदर्शन किया इसको लेकर आप क्या कहेंगे।
Third party image reference
नवदीप- निचले क्रम के बल्लेबाजों के ऐसे प्रदर्शन से टीम का मनोबल भी बढ़ता है। इसीलिए मैंने भी अपनी तरह से पूरा योगदान दिया।
सवाल- जब आप और जडेजा साथ खेल रहे थे, तब क्या आपको जीत की उम्मीद थी ?
नवदीप- जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया, तब काफी रन की जरुरत थी। इसलिए यही कोशिश थी कि मैच को अंत तक लेकर जाएं। तो यही हमारी कोशिश थी कि मैच को करीब लेकर जाएं, और हम जीत के लिए ही खेल रहे थे।
Third party image reference
सवाल- जब जडेजा के साथ आपकी साझेदारी चल रही थी, तो क्या बातचीत चल रही थी?
नवदीप- जडेजा ने मुझे कहा था कि अगर चौके-छक्के वाला गेंद हो तो शॉट खेलना है, और साथ में सिंगल-डबल की भी कोशिश करनी है।
सवाल- आपने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया, उसके पीछे क्या राज था?
नवदीप- दरअसल मुझे काफी दिन बाद बल्लेबाजी का मौका मिला था, और जब मेरे शॉट लगने लगे तो काफी विश्वास आने लगा।
IND-NZ: सैनी से पूछा- आपने इतनी अच्छी बल्लेबाजी कहाँ से सीखी, जवाब सुनकर खुश होंगे आप
Reviewed by Realpost today
on
February 09, 2020
Rating:


