खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए चैनल को फॉलो कर सकते हैं, ऊपर दिए गए पीले बटन को दबाकर।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 273 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय पर अपना 7 विकेट मात्र 153 रनों पर गंवा दी थी। लेकिन उसके बाद रविंद्र जडेजा और नवदीप सैनी के बीच आठवें विकेट के लिए 76 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम को इस मुकाबले में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के साथ ही भारतीय टीम ने इस श्रृंखला को भी गंवा दिया है। ऐसे में मैच के समाप्त होने के बाद इस मैच के दौरान शानदार 45 रन बनाने वाले नवदीप सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान क्या कहा ? आइए जानते हैं :-
Third party image reference
नवदीप सैनी ने कहा कि यहां का वातावरण अलग है और भारत का वातावरण अलग है। दोनों ही जगहों पर किस तरीके से प्लान बनाया जाता है और किस तरीके से अपने प्लान को लागू करना होता है। मैं उन सब चीजों पर ध्यान दे रहा हूं और समय के साथ मैं बेहतर होने की कोशिश कर रहा हूं।
Third party image reference
रविंद्र जडेजा के साथ अपनी साझेदारी के बारे में नवदीप सैनी ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर गया था तो उस समय रन काफी बचे हुए थे। तो हमारा प्लान यही था कि जितना हो सके हम खेल को अंतिम तक ले जा सके। हम मैच जीतने के लिए खेल रहे हैं और अंत में हो सकता था कि हम मैच को भी जीत जाए। इस वजह से हम अंत तक मैच को ले जाना चाहते थे और कोशिश करना चाहते थे कि हम मैच को जीत जाए।
Third party image reference
टीम इंडिया के वातावरण के बारे में नवदीप सैनी ने कहा कि जिस दिन मैं भारतीय टीम में आया था उसी दिन मुझे पता चल गया था कि टीम इंडिया का माहौल किस तरीके का है। जिस तरीके से एक फैमिली रहती है। उसी तरीके से टीम इंडिया का वातावरण भी है। सैनी ने आगे कहा कि जिस तरीके से मैं इस मैच में आउट हो गया उस बात का मुझे काफी दुख हैं। क्योंकि उस समय यदि मैं आउट नहीं होता तो शायद हम मैच को जीत भी सकते थे। इस बात का मुझे हमेशा दुख रहेगा कि हम मैच को करीब तो ले गए। लेकिन मैच में जीत हासिल नहीं कर पाएं।
न्यूज सोर्स :- www.bcci.tv
नवदीप सैनी के द्वारा दिए गए बयान के बाद आप अपने शब्दों में कुछ जरूर कहें, खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए चैनल को फॉलो करें।
नवदीप सैनी ने कहा- जिस दिन मैं भारतीय टीम में आया था उसी दिन मुझे पता चल गया था कि...
Reviewed by Realpost today
on
February 09, 2020
Rating:


