साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे 13वें अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में भारत को 3 विकेट से हराकर बांग्लादेश ने पहली बार विश्वकप खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 177 रन पर सिमट गई. बारिश के चलते मैच 46 ओवर का करना पड़ा जिसके बाद बांग्लादेश को 170 रनों का लक्ष्य मिला जिसे बांग्लादेश ने 42.1 ओवर में 3 विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया.
Third party image reference
इस मैच में भारतीय टीम ने कई बड़ी गलतियां की जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा. आइए जानते हैं टीम इंडिया की बड़ी गलतियां.
Copyright Holder: DUNIYA TODAY
1. टीम का स्कोर जब 168-5 था तब जुरेल और बिश्नोई बल्लेबाज कर रहे थे. तब मैच के 43वें ओवर में रन लेने के चक्कर में जुरेल और बिश्नोई एक ही छोर आ गए. और जुरेल को रन आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा. इसके बाद टीम के 5 विकेट मात्र 21 रन के अंदर आउट हो गए.
Copyright Holder: DUNIYA TODAY
2. भारतीय गेंदबाजों ने भले ही कसी हुई गेंदबाजी की हो मगर अतिरिक्त रन देने में उन्होने कई कसर नहीं छोड़ी. भारतीय टीम ने 33 रन बांग्लादेश को अतिरिक्त के रूप में दे दिये.
Copyright Holder: DUNIYA TODAY
3. यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली लेकिन तिलक वर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ ही दे सका.
Third party image reference
4. टीम के कप्तान प्रियम गर्ग बल्लेबाजी में तो फेल रहे ही साथ ही कप्तानी में भी उनकी समझ कमजोर दिखी. जिस वक्त बिश्नोई प्रभावशाली दिख रहे थे उस समय उन्हे हटाकर किसी दूसरे गेंदबाज को गेंदबाजी का मौका दिया. यहीं चीज सुशांत मिश्रा के साथ किया. उन्हे आखिर के लिए बचा कर रखा जबकि ये पता था कि बांग्लादेश के सामने ओवर ज्यादा हैं और रन कम ऐसे में मैच आखिरी ओवर में जाए इसका चांस बहुत कम था.
U19: फाइनल मैच में भारत ने कर दी ये 4 गलतियां, वरना नहीं मिलती हार, नम्बर 2 पड़ी सबसे भारी
Reviewed by Realpost today
on
February 09, 2020
Rating:




