वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने इंजमाम उल हक को चैलेंज करके छक्का मारा



Third party image reference
नमस्कार दोस्तों, फिर से स्वागत है आप सभी का "क्रिकेट वाला" में, जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि वीरेंद्र सहवाग हमेशा चर्चा में बने रहते हैं| वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर एक इंटरव्यू में आए और उन्होंने भारत और पाकिस्तान के दौरान हुए एक मैच के किस्से के बारे में बताया जो कि बहुत ही मजेदार है| आज हम आपको इस किस्से के बारे में बताएंगे|

Third party image reference
वीरेंद्र सहवाग ने भारत और पाकिस्तान के किस्से के बारे में बताते हुए कहा कि, बेंगलुरु में टेस्ट मैच हो रहा था और उस समय मैं बहुत ही अच्छी फॉर्म में था| सहवाग ने कहा कि मैंने पहली पारी में 201 रन बनाए थे| सहवाग इसी मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे तब इंजमाम उल हक स्लिप में खड़े थे और कामरान अकमल विकेटकीपर थे| वीरेंद्र सहवाग ने आगे बताते हुए कहा कि बहुत देर बैटिंग हो गई और लॉन्ग ऑन, लॉन्ग ऑफ, मिड विकेट पिछे खड़े थे और दिनेश कनेरिया बॉलिंग डाल रहे थे| उस समय दिनेश कनेरिया काफी समय से मेरी पैड परगेंदबाजी कर रहे थे|

Third party image reference
फिर सहवाग ने आगे बताते हुए कहा कि मैंने इंजी भाई को बोला की 'लॉन्ग ऑन को ऊपर बुला लो' तो इंजी भाई ने मुझसे पूछा कि 'क्यों, लॉन्ग ऑन को ऊपर क्यों बुला लूं' तो वीरेंद्र सहवाग ने जवाब दिया कि मुझे लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारना है| इस बात पर इंजमाम उल हक हंसे और बोले कि तू मजाक कर रहा है| फिर वीरेंद्र सहवाग ने इंजमाम उल हक से कहा कि नहीं-नहीं मैं मजाक नहीं कर रहा हूँ, आप लॉन्ग ऑन को ऊपर बुलाओ तो सही, मैं छक्का मार दूंगा, फिर सहवाग ने इंजमाम से कहा कि 'आप एक गेंद के लिए ही लॉन्ग ऑन को ऊपर बुला लो, अगर मैंने छक्का नहीं मारा तो आप लॉन्ग ऑन को वापस पीछे भेज देना| फिर इंजमाम उल हक ने लॉन्ग ऑन को बाउंड्री रेखा से नजदीक बुला लिया|

Third party image reference
इसके आगे वीरू ने बताते हुए कहा कि जब दिनेश कनेरिया ने गेंद अगली गेंद फेंकी तो मैंने छक्का मार दिया और फिर इंजमाम उल हक ने मिड ऑन को वापस पीछे भेज दिया| इस बात पर दिनेश कनेरिया गुस्सा हो गया और फिर दिनेश कनेरिया ने इंजमाम से कहा कि इंजी भाई आपने लॉन्ग ऑन के फिल्डर को ऊपर क्यों बुलाया तो इंजमाम ने जवाब दिया कि 'तू बॉल फेंक' इस बात पर सभी हंसने लगे| सहवाग ने आगे बताते हुए कहा कि दिनेश कनेरिया को इस बारे में पता ही नहीं था कि इंजमाम उल हक ने लॉन्ग ऑन के फिल्डर को आगे क्यों बुलाया था| आगे बताते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि इंजमाम उल हक बहुत ही अच्छे इंसान थे और उनसे भाइयों वाले रिश्ते थे| इस प्रकार वीरेंद्र सहवाग ने इंजमाम उल हक को चैलेंज करके छक्का मारा|

Third party image reference
दोस्तों, कमेंट करके बताइए कि क्या आज की भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग जैसा कोई बल्लेबाज है जो चैलेंज करके छक्का मार सके और यह भी बताइए कि आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है| अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और इसी प्रकार की रोचक खबरों के लिए हमारे साथ बने रहे और हमारे चैनल को फॉलो करें|

Third party image referenc
वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने इंजमाम उल हक को चैलेंज करके छक्का मारा वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने इंजमाम उल हक को चैलेंज करके छक्का मारा Reviewed by Realpost today on February 07, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.