वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया सचिन तेंदुलकर का मजेदार किस्सा कहा बाहर निकले और आउट हो गए



Third party image reference
नमस्कार दोस्तों, फिर से स्वागत है आप सभी का "क्रिकेट वाला" में, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं वीरेंद्र सहवाग हमेशा चर्चा में बने रहते हैं और कई प्रकार के इंटरव्यू में आते जाते रहते हैं| इसी प्रकार के एक इंटरव्यू में वीरेंद्र सहवाग ने एक बहुत ही मजेदार किस्सा बताया जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं|

Third party image reference
वीरेंद्र सहवाग ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच हो रहा था और उस दौरान मैं और सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी कर रहे थे| आगे बताते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज एशले जाइल्स गेंदबाजी कर रहे थे और मैं स्टेप आउट करके मार रहा था और अपने शॉट खेल रहा था, जबकि दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर पैडिंग कर रहे थे|

Third party image reference
एशले जाइल्स की गेंदों को खेलने में सचिन तेंदुलकर को परेशानी हो रही थी| तब मैं सचिन तेंदुलकर के पास गया और कहा कि गेंद ज्यादा स्पिन तो नहीं हो रही है, आप स्टेप आउट करके आराम से मार सकते हो| अगर आपने एक शॉट मिड विकेट के ऊपर से मारा तो यह लोग फिल्डर भी हटा लेंगे तब एक-दो रन लेने में आसानी होगी| वीरेंद्र सहवाग ने आगे बताते हुए कहा कि मुझे सचिन तेंदुलकर को आगे बढ़कर शॉट मारने के लिए मनाने में दो-तीन ओवर लग गए| इसके बाद जब सचिन तेंदुलकर आगे बढ़कर शॉट मारने गए तो वहीं गेंद घूमी यानी जिस गेंद पर सचिन स्टेप आउट करके मारने निकले वही गेंद स्पिन हो गई और सचिन तेंदुलकर स्टंप आउट हो गए|

Third party image reference
सहवाग ने कहा कि फिर मैंने मुंह फेर लिया| वीरेंद्र सहवाग ने आगे बताते हुए कहा कि जब चाय काल हुआ तब मैं ऊपर ड्रेसिंग रूम में गया ही नहीं क्योंकि मुझे पता था कि ड्रेसिंग रूम में सचिन मुझे डांटेंगे और नीचे जहां एंपायर का रूम था मैं वहीं बैठ गया| सहवाग ने कहा कि जब मैं नीचे बैठा रहा तब ड्रेसिंग रूम से मैसेज आया कि आप ऊपर आ जाओ आपको मार नहीं पड़ेगी, तब मैं ऊपर गया|

Third party image reference
दोस्तों, कमेंट करके बताइए कि क्या सचिन तेंदुलकर वीरेंद्र सहवाग की वजह से आउट हुए और क्या वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर में से किसी एक को भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच बना देना चाहिए| अगर आप सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के चाहने वाले हैं तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ,लाइक और कमेंट करें क्रिकेट से जुड़े इसी प्रकार के मजेदार किस्सों के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें|

Third party image reference
वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया सचिन तेंदुलकर का मजेदार किस्सा कहा बाहर निकले और आउट हो गए वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया सचिन तेंदुलकर का मजेदार किस्सा कहा बाहर निकले और आउट हो गए Reviewed by Realpost today on February 07, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.