विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग से अपनी तुलना पर रोहित शर्मा ने दिया करारा जवाब, कहा- सहवाग तो...

हिट मैन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ उन्होंने अंतिम टी20 मैच में धुंआधार बैटिंग की। हालांकि, भारतीय टीम के लिए उन्होंने अनेकों अवसरों पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को विजयी श्री दिलाया है। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए लोग उनकी तुलना भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग से करने लगे हैं।

Third party image reference
विदित रहे कि वीरेंदर सहवाग अपने समय के महान और विस्फ्टोक सलामी बल्लेबाज रहे हैं। जिन्हें लोग मुल्तान के सुल्तान के नाम से भी पुकारते हैं। वैसे कई अवसर पर सहवाग ने हिट मैन रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा था कि रोहित शर्मा का करियर ब्राइट है। यदि रोहित शर्मा स्टार्टिंग में 5 ओवर बिना विकेट गवाएं खेल जाये तो फिर रोहित के बल्ले से हर मैच में फिफ्टी और सेंचुरी देखने को मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा था कि कभी कभी किस्मत का साथ होना बेहद जरूरी होता है।

Third party image reference
वहीं जब मीडिया वालों ने रोहित शर्मा से सहवाग से तुलना संबंधित सवाल किया तो रोहित शर्मा ने मीडिया वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह लोगों की सोच हो सकती है कि रोहित शर्मा बिलकुल मुल्तान के सुल्तान की तरह बैटिंग करता है लेकिन सहवाग तो सहवाग हैं। उनके बराबर मैं कभी नहीं हो सकता हूँ। क्रिकेट दुनिया में एक ही सहवाग है। हां ये मेरे लिए गर्व की बात है जो मेरी तुलना से की जाती है।

Third party image reference
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जब भी बैटिंग करता हूँ तो टीम के लिए खेलता हूँ और मेरी कोशिश रहती है कि टीम की उम्मीदों पर खड़ा उतरूं। अगर मैं इसमें सफल होता हूँ तो मुझे अच्छा लगता है।
विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग से अपनी तुलना पर रोहित शर्मा ने दिया करारा जवाब, कहा- सहवाग तो... विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग से अपनी तुलना पर रोहित शर्मा ने दिया करारा जवाब, कहा- सहवाग तो... Reviewed by Realpost today on February 07, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.