पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया तक, जानिए सहवाग के बारे में क्या सोचते है दुनिया के महान दिग्गज

दुनिया का कोई और बल्लेबाज महान हो सकता है …. भगवान हो सकता है लेकिन जब भी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज की बात की जाती है तो उसमे कोई और नाम हो न हो एक नाम ज़रूर आता है —-और वो नाम है नज़फगढ़ के नवाब वीरेन्द्र सहवाग का.

Third party image reference
आज हम गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले भारतीय ओपनर वीरेन्द्र सहवाग के बारे में दिग्गजों की राय पेश करने जा रहे हैं कि दिग्गज क्रिकेटर सहवाग के बारे में क्या सोच रखते हैं

Third party image reference
1. ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का कहना है-'मैं हमेशा वीरेंद्र सहवाग को अपनी टीम में रखना चाहूँगा, मैं उन्हें बैटिंग करते हुए देखना चाहता हूँ ना की उन्हें बोलिंग करना'।

Third party image reference
2. सहवाग के बारे में पाकिस्तान के वकार यूनुस की रॉय-'298 के स्कोर पर छक्का मारना मेरी समझ से परे है। ऐसा कुछ करने के लिए आपको जीनियस बनना पड़ेगा'।

Third party image reference
3. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की सहवाग के बारे में राय-' मुझे सहवाग से सीखना पड़ेगा की 90 रन बनाने के बाद किस तरह से खेला जाये'।

Third party image reference
4. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा की राय-'जब विवियन रिचर्ड रिटायर हुए तो मैंने सोचा शायद अब एंटरटेनमेंट खत्म हो चुका है लेकिन तभी वीरेंद्र सहवाग आये, किंग ऑफ एंटरटेनमेंट'।

Third party image reference
5. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइक हसी की राय-'सहवाग जैसा खिलाड़ी कभी आउट ऑफ फॉर्म नही होता'।

अपने करियर में सहवाग ने हासिल की है ये खास उपलब्धियां


Third party image reference
  • सहवाग दुनिया में अकेले ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने 28 बार अपनी पारी की शुरुआत चौका जड़कर की है। अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। 
  • सहवाग ने 25 बार शतक, दोहरा शतक और तिहरा शतक गेंद को सीमा रेखा से बाहर पहुंचा कर पूरा किया है। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने का कारनामा भी सहवाग के नाम है। 
  • 'मुल्तान के सुल्तान' नाम से मशहूर सहवाग ने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में जो किया वो हर किसी को अच्छी तरह याद है। सहवाग ने इस टेस्ट मैच में तेज बल्लेबाजी करते हुए 309 रनों की यादगार पारी खेली थी। इस टेस्ट में सहवाग ने सिक्स मार कर तिहरा शतक पूरा किया था। ऐसा करने वाले सहवाग दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं.

Third party image reference
  • सहवाग ने 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदो की संख्या के हिसाब से सबसे तेज तिहरा शतक (278 बॉल) में लगाया था। जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है.
  • सहवाग बतौर कप्तान एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं. सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए चौथे वनडे मैच में जब 219 रनों की पारी खेली तब वह टीम के कप्तान थे।
  • सहवाग के नाम एक और विश्व कीर्तिमान दर्ज हैं. दरअसल वीरू दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी है. जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो-दो तिहरे शतकों के साथ एक पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया हैं.

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें!


साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं!


ऐसी ही दिलचस्प ख़बरों के लिए फॉलो का बटन ज़रूर दबाएं!

पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया तक, जानिए सहवाग के बारे में क्या सोचते है दुनिया के महान दिग्गज पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया तक, जानिए सहवाग के बारे में क्या सोचते है दुनिया के महान दिग्गज Reviewed by Realpost today on February 07, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.