धोनी नहीं चाहते थे कि सचिन- सहवाग टीम में रहे, बाहर करने के लिए खेला था यह बड़ा माइंड गेम।



Copyright Holder: Top Cricket Blogs
पूर्व भारतीय कप्तान और ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि धोनी दोहरी रणनीति अपनाते थे। ड्रेसिंग रूम में उनका व्यवहार अलग होता था और मीडिया के सामने वह अलग बातें करते थे। यह बात तब सामने आई जब वर्तमान टीम मैनेजमेंट के ऊपर यह सवाल उठाए गए कि किसी भी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने से पहले उचित संवाद नहीं होता है और उसे पहले बताया नहीं जाता है।

Copyright Holder: Top Cricket Blogs
 साथ ही बाहर करने का कारण भी नहीं बताया जाता है, इस बात पर वीरेंद्र सहवाग भड़क गए और उन्होंने बताया कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इसी पॉलिसी का सहारा लिया करते थे। वह ड्रेसिंग रूम में कोई अलग बात करते थे और मीडिया के सामने कोई अलग बात। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बताया कि वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर को रोटेशन पॉलिसी के तहत बाहर अंदर किया जाता है और रोहित शर्मा को मौका देने के लिए ऐसा होता है जबकि मीडिया के सामने महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि भारतीय टीम में तीनों प्रारंभिक बल्लेबाज अच्छे फील्डर नहीं होने की वजह से टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की इस बात से वीरेंद्र सहवाग काफी दुखी हुए और उन्होंने इसका खुलासा किया है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी यही हो रहा है और बिना संवाद के उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ा है।

Copyright Holder: Top Cricket Blogs
क्या महेंद्र सिंह धोनी की रणनीति गलत थी? कमेंट करके अपनी राय जरूर दें। साथ ही क्रिकेट से संबंधित ताजा और रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए इस चैनल को फॉलो करें, धन्यवाद।
धोनी नहीं चाहते थे कि सचिन- सहवाग टीम में रहे, बाहर करने के लिए खेला था यह बड़ा माइंड गेम। धोनी नहीं चाहते थे कि सचिन- सहवाग टीम में रहे, बाहर करने के लिए खेला था यह बड़ा माइंड गेम। Reviewed by Realpost today on February 07, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.