पाकिस्तान के क्रिकेटर साेहेल तनवीर का चौंकाने वाला बयान, कहा- IPL सच में...

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होगी, जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 24 मई को मुंबई में खेला जाएगा। वर्ष 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद के अगले सीजन से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस लीग में खेलने पर पाबंदी लगाई गई थी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर उन कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल के पहले सीजन में भाग लिया था। सोहेल तनवीर आईपीएल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वॉर्न की अगुआई वाली राजस्‍थान रॉयल्स टीम में शामिल थे।

Third party image reference
साेहेल तनवीर को राजस्‍थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था। सोहेल 2008 के आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन कर अपनी फ्रेंचाइजी के विश्वास पर खरे उतरे थे। इस पाक गेंदबाज ने तब 11 मैचों में 22 विकेट हासिल किये थे और वे आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वर्ष 2008 का आईपीएल राजस्‍थान रॉयल्स ने जीता था और इस खिताबी जीत में सोहेल तनवीर का योगदान महत्वपूर्ण था। सोहेल तनवीर ने अब आईपीएल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Third party image reference
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने कहा कि उन्हें पहले सीजन के बाद आईपीएल में न खेल पाने का अफसोस है। विश्व में कोई भी ऐसा क्रिकेटर नहीं है जो इस लीग में नहीं खेलना चाहेगा। एक प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के नाते मुझे अफसोस है कि मैं और पाकिस्तान के अन्य खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेल सकते। आईपीएल सच में दुनिया की सबसे शानदार टी20 लीग है। भला कौन ऐसा खिलाड़ी होगा जो इसमें नहीं भाग लेना चाहेगा।

Third party image reference
तनवीर ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम में चुने जाने की उम्मीद छोड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप होना है। इसके बाद वर्ष 2021 में भी भारत में टी-20 विश्व कप होना है। चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश के विरुद्ध सीरीज के लिए मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को बुलाया है। ऐसे में मुझे भी इससे काफी उम्मीद मिली है। इसका ये भी मतलब है कि सीनियर खिलाड़ी अब भी टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं।
पाकिस्तान के क्रिकेटर साेहेल तनवीर का चौंकाने वाला बयान, कहा- IPL सच में... पाकिस्तान के क्रिकेटर साेहेल तनवीर का चौंकाने वाला बयान, कहा- IPL सच में... Reviewed by Realpost today on February 07, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.