Third party image reference
CricStar: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर रातों-रात स्टार बन जाता है आज हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव के बारे में जिन्होंने अपने वनडे करियर में 106 विकेट हासिल किए हैं। लेकिन उमेश यादव कम गेंदबाजी से परेशान हैं, जिनका कहना है कि वह अधिक गेंदबाजी करने के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलने पर निगाह लगाए हैं। उमेश यादव ने कहा कि मुझे पिछले सत्र में ग्लूस्टरशर से काउंटी पेशकश मिली थी। वे मुझे सात मैच में खिलाना चाहते थे लेकिन बीसीसीआई की कार्यभार प्रबंधन नीति मुझे दो या तीन से ज्यादा मैच खेलने की अनुमति नहीं देती। इसलिए यह कारगर नहीं रहा। साथ ही आईपीएल के बाद मुझे कुछ हल्की फुल्की चोटें भी थीं।
Third party image reference
उमेश यादव ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 45 टेस्ट में 142 विकेट, 75 वनडे में 106 विकेट और 7 टी-20 मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, उमेश यादव को वनडे और टी-20 मैचों में बहुत कम टीम में चुना जाता है। जबकि टेस्ट मैचों में भारत के तेज गेंदबाजों में से एक उमेश यादव भारत की खतरनाक चौकड़ी का हिस्सा हैं। लेकिन उमेश यादव ने 2 साल में सिर्फ 8 टेस्ट मैच खेले हैं। साल 2018 में चार टेस्ट मैच और साल 2019 में भी चार टेस्ट मैच ही खेलने का मौका मिला। जबकि वनडे में पिछले साल सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था।
25 जनवरी 2020 को उमेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह मुंबई के एयरपोर्ट पर अपने दोस्त कुलदीप पटेल के साथ पानी पूरी खाते हुए नजर आ रहे हैं।
Third party image reference
Third party image reference
दोस्तों, अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक और कमेंट अवश्य करें।
कभी था ODI की शान, अब भारत छोड़ने को तैयार तो एयरपोर्ट पर पानी पूरी खाते दिखा यह क्रिकेटर!
Reviewed by Realpost today
on
February 07, 2020
Rating:



