डाक विभाग में 10 वीं पास के लिए नौकरी, 20 हजार रुपये मिलेगी सैलरी

डाक विभाग में ड्राइवर के 14 पदों पर आवेदन वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए आवेदन की आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष है। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस नहीं देनी होगी, यानी आवेदन निशुल्क है।

Third party image reference
10 वीं पास शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए, उम्मीदवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वेतनमान की बात करें तो डाक विभाग में ड्राइवर के इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 19900 रुपये का वेतन मिलेगा। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2020 है। इस नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

Third party image reference
12 वीं पास और ग्रेजुएट लिए बंपर वैकेंसी
इंडिया पोस्ट भर्ती 2020: भारतीय डाक विभाग ने स्पोर्ट्स कोटे के उम्मीदवारों के लिए जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन के पदों के लिए बम्पर भर्तियां निकाली हैं। यह वैकेंसी भारतीय डाक विभाग के कर्नाटक सर्कल के लिए निकाली गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7 वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। डाक विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग योग्यताएं हैं। जिसमें 12 वीं पास उम्मीदवार पोस्टमैन के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि जूनियर अकाउंटेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

Third party image reference
आयु सीमा और अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो जूनियर अकाउंट पदों के लिए आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा डाक और छंटाई सहायक के लिए 10 वीं या 12 वीं पास होना जरूरी है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2020 है।
(न्यूज सोर्स - aajtak.intoday.in)
डाक विभाग में 10 वीं पास के लिए नौकरी, 20 हजार रुपये मिलेगी सैलरी डाक विभाग में 10 वीं पास के लिए नौकरी, 20 हजार रुपये मिलेगी सैलरी Reviewed by Realpost today on May 03, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.