सबके लिए कबसे चालु होगी बसें, ट्रेन, फ्लाइट, जानिए सरकार का क्या है प्लान

सभी के मन में अभी ये एक सवाल है कि आखिर अब सरकार फिर से सभी के लिए बस, ट्रेन और फ्लाइट चालु करेगी। इस पर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बयान आया है।

उनके अनुसार सार्वजनिक परिवहन, मतलब ट्रेन, बस, फ्लाइट शुरू हो सकती है। उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं। बस और कार ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के मेंबर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बीच नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क, राजमांर्ग आदि खोलना जनता के बीच विश्वास पैदा करने के लिए लंबा सफर तय करेगा /

गडकरी ने कहा सरकार जल्द ही कुछ नियमों के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने का प्रयास करेगी। वैसे भी बहुत से लोग जो कहीं अटके हुए हैं उन्हें भी एयरलाइन, रेलवे और बस ट्रांसपोर्ट की आवयश्कता है।

इसके अलावा उन्होंने इस दौरान सभी सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को फॉलो करने, मास्क पहनने, हैंडसेनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करने के बारे में भी कहा।

कंपनसेशन देना होगा

गडकरी ने कहा कि इंपोर्ट को भी कम करने की कोशिश करेंगे और दो-तीन हफ्ते के लिए टोल बंद कर दिया गया था, उसका कंपनसेशन हमें देना पड़ेगा और हम देंगे।

इन्वेस्टर्स के लिए उन्होंने कहा कि ये एक अच्छा मौका है और हमें इसका लाभ उठाना चाहिए। क्योकिं बहुत सी कंपनियां अब चीन के साथ काम नहीं करना चाहती जापान के प्रधानमंत्री इस बात पर जोर दे रहे हैं कि ​कंपनियां चीन से बाहर निवेश करें। ऐसे में हमें इसे एक मौके के समान समझना चाहिए और इसका लाभ उठाना चाहिए। इस से इंडियन इकॉनमी को भी बूस्ट मिलेगा।

राहत पैकेज का क्या

गड़करी ने कहा कि इस समस्या से हम भलीभांति परिचित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से लगातार संपर्क में हैं। वे देश की अर्थव्यवस्था के लिए मिल कर काम कर रहे हैं।

सबके लिए कबसे चालु होगी बसें, ट्रेन, फ्लाइट, जानिए सरकार का क्या है प्लान सबके लिए कबसे चालु होगी बसें, ट्रेन, फ्लाइट, जानिए सरकार का क्या है प्लान Reviewed by Realpost today on May 08, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.